एक्सप्लोरर

Wheat Sowing: गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह

Wheat Sowing: अगर आप भी गेहूं की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं ध्यान दें. ICAR-IIWBR ने नवंबर में बुवाई के लिए कुछ उन्नत किस्में सुझाई हैं. ऐसे में यहां जानें आपके इलाके के लिए कौन सी किस्म सही रहेगी.

Wheat Sowing 2026: क्या आप भी रबी सीजन में गेहूं की बुवाई करने जा रहे हैं? अगर हां तो बुवाई के समय और बीज की किस्म का ध्यान रखना सबसे जरूरी है. इसी को देखते हुए भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (ICAR-IIWBR), करनाल ने किसानों के लिए नई कृषि सलाह जारी की है. संस्थान ने किसानों को अपने इलाके की जलवायु और सिंचाई की सुविधा के हिसाब से गेहूं और जौ की बुवाई करने की सलाह दी है. 

साथ ही, नवंबर के पहले पखवाड़े यानी 1 से 15 नवंबर के बीच बुवाई पूरी करने को कहा है. सही समय पर सही किस्म की बुवाई करने से फसल का अंकुरण अच्छा होता है और पैदावार बढ़ाने में मदद मिलती है.

गेहूं की बुवाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • संस्थान के मुताबिक, किसान हमेशा भरोसेमंद जगह से प्रमाणित बीज खरीदें. 
  • अपने इलाके के लिए सुझाई गई किस्मों को ही बोएं. 
  • दूसरे क्षेत्र की किस्म लगाने से फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ सकता है. 
  • इसके अलावा बुवाई से पहले खेत की मिट्टी की जांच कराना भी फायदेमंद रहेगा. 

अगर खेत में पराली बची हुई है, तो किसान हैप्पी सीडर या स्मार्ट सीडर मशीन से बिना पराली हटाए गेहूं की सीधी बुवाई कर सकते हैं. इससे पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. संस्थान ने किसानों को पराली न जलाने की सलाह भी दी है.

सिंचाई और खाद का रखें सही हिसाब

गेहूं की फसल में जरूरत से ज्यादा खाद और पानी खर्च करने से बचें. खेत में समय पर और जरूरत के हिसाब से ही सिंचाई करें. इससे पानी की बचत होगी और खेती की लागत भी कम रखने में मदद मिलेगी. खरपतवार और फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए भी सही समय पर जरूरी उपाय करें. बुवाई में देरी न करें, क्योंकि देर से बोई गई फसल पकने के समय ज्यादा गर्मी की चपेट में आ सकती है. इससे दाने बनने और पैदावार पर असर पड़ सकता है.
Wheat Sowing: गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह

यह भी पढ़ें: इन तरीकों से दोगुना उपजाऊ हो जाएगी मिट्टी, जान लें काम की बात

गेहूं की अगेती बुवाई के लिए कौन सी किस्में चुनें?

ICAR-IIWBR ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए गेहूं की कई किस्में सुझाई हैं. उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान सिंचित खेतों में अगेती बुवाई के लिए DBW 187, DBW 303, WPC 1270, DBW 327, DBW 332, PWD 872, DBW 370, DBW 371 और DBW 372 किस्मों का चुनाव कर सकते हैं.

वहीं, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के उदयपुर व कोटा क्षेत्र के किसानों के लिए DBW 187, DBW 303, DBW 327, DBW 445, JW 1399 (MP 1399), PWD 906, HD 3463 और JW 543 किस्मों सही रहेगी. ये किस्में सिंचित खेतों में नवंबर के पहले सप्ताह तक अगेती बुवाई के लिए बताई गई हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई

About the author ईशा

ईशा फिलहाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं और एग्रीकल्चर कैटिगरी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. ईशा बेहद आसान भाषा में खेती-किसानी से जुड़ी खबरों को पेश करती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 2.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान वह समाचार न्यूज, विहान टीवी, इंडिया न्यूज और न्यूज 18 जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. इन संस्थानों में उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए खबरों की रिसर्च, लेखन, कॉपी एडिटिंग और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का काम किया है.

ईशा ने अपने पत्रकारिता करियर में सेहत, खेती-किसानी, लाइफस्टाइल, एस्ट्रो और एंटरटेनमेंट जैसे अलग-अलग विषयों पर काम किया है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज, नोएडा से जर्नलिज्म में बैचलर की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Crop Compensation: बारिश से फसल को नुकसान तो मुआवजा देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन
बारिश से फसल को नुकसान तो मुआवजा देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन
Elephant Attack: खेत में घुस जाए हाथी तो क्या करें, कैसे उसे भगाएं?
खेत में घुस जाए हाथी तो क्या करें, कैसे उसे भगाएं?
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
UP Dhan Kharid: यूपी के कई जिलों में कल से शुरू होगी धान की खरीद, क्या है पूरा प्रोसस?
यूपी के कई जिलों में कल से शुरू होगी धान की खरीद, क्या है पूरा प्रोसस?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget