एक्सप्लोरर

इस फूल की खेती कर देगी किसानों को मालामाल, रखना होगा इन बातों का ध्यान

Rose Farming: किसान भाई गुलाब की खेती कर तगड़ा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है, आइए जानते हैं...

Rose Farming Tips: कई बार कम मुनाफे के कारण किसान नई फसलों की ओर रुख करते हैं. ऐसे में अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आप गुलाब की खेती कर सकते हैं. गुलाब के फूलों का उपयोग सजावट, सुगंध और औषधियों के लिए किया जाता है. ग्रीनहाउस तकनीक से पूरे साल खेती संभव है. दोमट मिट्टी और जल निकासी वाली भूमि उपयुक्त होती है. नर्सरी में बीज बोने के बाद खेतों में प्रत्यारोपण किया जाता है. नियमित सिंचाई और कलम विधि से खेती की जा सकती है. एक हेक्टेयर में 5-7 लाख रुपये का मुनाफा संभव है.

एक्सपर्ट्स की मानें तो गुलाब की खेती से किसान 8 से 10 साल तक लगातार मुनाफा कमा सकते हैं. एक पौधे से तकरीबन 2 किलोग्राम फूल मिलते हैं. ग्रीनहाउस और पॉली हाउस जैसी तकनीक से अब साल भर इसकी खेती की जा सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार गुलाब की खेती किसी भी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन दोमट मिट्टी में इसका विकास तेजी से होता है. इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली भूमि होनी चाहिए और पौधों को पर्याप्त धूप मिलनी चाहिए. अच्छी धूप मिलने से पौधों में लगने वाली बीमारियां नष्ट हो जाती हैं.

कमा सकते हैं लाखों

गुलाब के पौधे लगाने से पहले बीजों को नर्सरी में 4 से 6 सप्ताह के लिए बोया जाना चाहिए. पौधे तैयार होने के बाद उन्हें खेत में लगाया जा सकता है. गुलाब के पौधों को कलम विधि से भी उगाया जा सकता है. पौधों को 7-10 दिनों के अंतराल पर सिंचाई की आवश्यकता होती है. गुलाब के फूलों के साथ-साथ उसके डंठल भी बेचे जा सकते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक हेक्टेयर में गुलाब की खेती में करीब 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपये की लागत आती है. जिसके बाद किसान भाई उससे 5 लाख रुपये तक बचा सकते हैं.

इस फूल की खेती कर देगी किसानों को मालामाल, रखना होगा इन बातों का ध्यान

इन कामों में भी आता है गुलाब

गुलाब का फूल सिर्फ सजावट और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि गुलाब जल, इत्र, गुलकंद और दवाओं में भी उपयोग होते हैं. बहुत सी कंपनियां ऐसी हैं जो किसानों से सीधे गुलाब खरीदती हैं, जिसके लिए उन्हें अच्छी रकम भी मिलती है.

इस फूल की खेती कर देगी किसानों को मालामाल, रखना होगा इन बातों का ध्यान

किन बातों का रखना होगा ख्याल?

उच्च गुणवत्ता वाले बीज और रोपण सामग्री का उपयोग करें. अपनी फसलों को नियमित रूप से पानी दें और खाद दें. कीटों और रोगों से अपनी फसलों की रक्षा करें. अपनी फसलों की कटाई और भंडारण के लिए उचित तरीकों का उपयोग करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- पूरी दुनिया में मशहूर है बिहार की लीची, क्या आपको पता हैं कौन सी हैं प्रमुख किस्में?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Samman Nidhi: किसान निधि का पैसा आने से पहले करें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी किस्त
किसान निधि का पैसा आने से पहले करें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी किस्त
Tree Farming Between the Crop Farm: खेत की मेड़ पर लगाएं ये पेड़, होने लगेगी एक्स्ट्रा इनकम
खेत की मेड़ पर लगाएं ये पेड़, होने लगेगी एक्स्ट्रा इनकम
दूध-हल्दी और हींग से घर पर बनाएं नेचुरल फर्टीलाइजर, खिल उठेंगे पौधे
दूध-हल्दी और हींग से घर पर बनाएं नेचुरल फर्टीलाइजर, खिल उठेंगे पौधे
मसाले, औषधीय पौधे या फूल... कम जमीन में ज्यादा मुनाफा किसमें?
मसाले, औषधीय पौधे या फूल... कम जमीन में ज्यादा मुनाफा किसमें?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget