एक्सप्लोरर

पूरी दुनिया में मशहूर है बिहार की लीची, क्या आपको पता हैं कौन सी हैं प्रमुख किस्में?

Bihar Litchi Varieties: बिहार के किसान बड़े पैमाने पर लीची का उत्पाद करते हैं. राज्य में कई प्रकार की लीची उगाई जाती हैं, आइए जानते हैं...

लीची एक स्वादिष्ट और रसीला फल है जिसकी कई किस्में होती हैं. बिहार में लीची का उत्पादन सबसे अधिक होता है. शाही लीची, कस्बा लीची, लोंगिया लीची, बेदाना लीची, चायना लीची और पूर्वी लीची बिहार में उगाई जाने वाली लीची की कुछ प्रमुख किस्में हैं.

बिहार की शाही लीची को GI Tag भी मिला हुआ है. चायना लीची की एक पछेती उन्नत किस्म है. लोंगिया लीची अब विलुप्त सी हो गई है. कस्बा लीची मध्य-देर से पकने वाली किस्म है. बेदाना लीची का फल अंडाकार या दिल के आकार की होती है. लीची की खेती पर यहां के किसान काफी निर्भर रहते हैं. आइए जानते हैं राज्य की फेमस लीची के बारे में...

शाही लीची की बात की जाए तो ये लीची का सबसे श्रेष्ठ प्रकार है, जो मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर में उगाया जाता है. देश के अन्य क्षेत्रों में भी इस नाम से खेती होती है, लेकिन मुजफ्फरपुर की शाही लीची की गुणवत्ता बेहतरीन है, जिसके लिए इसे GI टैग भी मिला है. वहीं, चायना लीची एक देर से पकने वाली किस्म है जिसमें गहरे लाल रंग, मध्यम आकार के फल होते हैं. फल में गूदा अधिक होता है और प्रत्येक पेड़ 80-90 किग्रा उपज देता है. इसकी एक विशेषता ये है कि फल पकने पर फटती नहीं है.

कस्बा लीची बिहार में उगाई जाने वाली एक मध्य-देर से पकने वाली किस्म है. इसके फल गहरे लाल रंग के होते हैं और अंडाकार या गोल होते हैं. यह किस्म टूटने-फटने और सूरज की जलन के प्रति प्रतिरोधी है.मुजफ्फरपुर की लोंगिया लीची की प्रजाति लुप्त हो गई है. 25-30 साल पहले तक शाही और चायना लीची के साथ लोंगिया भी बागानों में होती थी, लेकिन अब गायब हो गई है.

ये किस्में भी हैं शामिल

लीची की बेदाना किस्म अंडाकार या दिल के आकार की होती है, जिसमें पका हुआ रंग हल्का हरा और लाल होता है. इसके साइज मध्यम होता है, वजन 15-18 ग्राम के बीच रहता है. यह हरे रंग का होने के बावजूद मीठा और रसदार होता है. पूर्वी लीची बिहार के पूर्वी हिस्से में उगाई जाती है. इसके फल मध्यम और बड़े होते हैं जो मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में पकते हैं. पूर्वी लीची का रंग गुलाबी होता है. इसकी औसत उपज 90-100 किग्रा प्रति पेड़ है.

यह भी पढ़ें- Green Chilli Cultivation: तीखी मिर्च से मिल सकती है कमाई की मिठास, एक एकड़ जमीन से ही होगी इतनी आमदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर करना चाहते हैं टमाटर की खेती, जानें कितना गहरा गमला चाहिए?
घर पर करना चाहते हैं टमाटर की खेती, जानें कितना गहरा गमला चाहिए?
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी
गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget