एक्सप्लोरर

​आखिर इस देश में क्यों हो रही चूहों की खेती? जानिए क्यों अचानक बढ़ गई चूहों की मांग

चीन में तेजी से बढ़ रही है बांस के चूहों की खेती, जिसे कम खर्च और ज्यादा मुनाफे का जरिया माना जा रहा है. इन चूहों का मां​स वहां हेल्दी डिश के तौर पर खाया जाता है.

आपने अब तक मुर्गी, बकरी या गाय-भैंस की खेती के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीन में अब बड़े पैमाने पर चूहों की भी खेती की जा रही है? यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन चीन में खास तरह के चूहों को पाला जा रहा है, जिनका इस्तेमाल मीट के लिए किया जाता है.
 
यह कोई आम चूहे नहीं होते, बल्कि इन्हें ‘बांस के चूहे’ यानी Bamboo Rats कहा जाता है. ये चूहे सामान्य चूहों से आकार में बड़े होते हैं और इनका वजन 2 से 3 किलो तक पहुंच सकता है. चीन के ग्रामीण इलाकों में ये चूहे अब रोजगार और कमाई का नया साधन बनते जा रहे हैं.
 
क्यों हो रही है बांस के चूहों की खेती?
 
चीन के कुछ हिस्सों में मांसाहार की मांग बहुत अधिक है. मुर्गी, सूअर या मछली की खेती में काफी खर्च और जगह लगती है. ऐसे में बांस के चूहे एक आसान और सस्ता विकल्प बनकर उभरे हैं. इन चूहों को पालना बेहद आसान है, ये कम खाते हैं और तेजी से बढ़ते हैं.
 
इन चूहों का मांस वहां की स्थानीय रेसिपीज में बहुत पसंद किया जाता है. कुछ लोगों का मानना है कि इसका मांस सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. कुछ इलाकों में तो इसे “हेल्दी ग्रीन मीट” भी कहा जाता है.
 
कैसे होती है चूहों की खेती?
 
बांस के चूहे मिट्टी में बिल बनाकर रहने वाले जानवर होते हैं. इन्हें पालने के लिए छोटे-छोटे पिंजरे बनाए जाते हैं. इन्हें खाने के लिए बांस, शकरकंद, मक्का और गन्ने के टुकड़े दिए जाते हैं. इन चूहों की देखभाल करना बहुत आसान है और इन पर खर्च भी कम आता है.

एक चूहा 4 से 5 बच्चों को जन्म देता है और साल में तीन बार यह प्रक्रिया दोहराई जा सकती है. इस तरह बहुत तेजी से इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है. यही कारण है कि किसान इसे तेजी से कमाई का जरिया मान रहे हैं.
 
कितना होता है मुनाफा?

एक चूहे का बाजार मूल्य लगभग 6000 तक हो सकता है. यदि कोई किसान 100 से ज्यादा चूहे पालता है, तो वह साल भर में 10 से 15 लाख तक की कमाई कर सकता है. कई युवा भी अब इस नई खेती में हाथ आजमा रहे हैं और स्थानीय बाजारों से लेकर बड़े होटलों तक इन्हें सप्लाई कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है? जानें जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget