एक्सप्लोरर

फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!

Crop Loss: ओलावृष्टि से धान, मक्का, गन्ना समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए आपदा राशि के अलावा अतिरिक्त सहायता देने का ऐलान किया है.

Crop Loss Compensation: कई महीनों तक किसान खेतों में फसल के तैयार होने का इंतजार करते हैं. लेकिन जब फसल कटने का समय आता है और  अचानक ओले गिरने लगते हैं, तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है. उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. यहां अचानक हुई ओलावृष्टि से धान, गन्ना, सब्जियों और बागवानी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. इन्में सबसे ज्यादा सेब और आड़ू उगाने वाले किसानों को नुकसान हुआ  है. ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कुछ जरूरी फैसले लिए हैं.

ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली राहत राशि के बराबर ही अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी. यानी किसानों को पहले से मिलने वाली सरकारी सहायता के अलावा उतनी ही और राशि मिलेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, किस किसान को कितनी मदद मिलेगी, यह फसल को हुए नुकसान और सरकारी नियमों के हिसाब से तय किया जाएगा.

3 महीने के बिजली बिल भरने से राहत

ओलावृष्टि से फसलें खराब होने के कारण किसानों की कमाई पर भी बड़ा असर पड़ा है. ऐसे में उनके लिए घर और खेती का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है. किसानों की इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर तक के तीन महीने के बिजली बिल जमा करने पर रोक लगाने का फैसला किया है. इससे प्रभावित किसानों को फिलहाल बिजली बिल भरने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

किसान क्रेडिट कार्ड के कर्ज पर भी राहत की तैयारी

कई किसान खेती के लिए किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC से कर्ज लेते हैं. लेकिन जब फसल खराब हो जाती है, तो उनके लिए कर्ज की किस्त चुकाना भी मुश्किल हो जाता है. किसानों की इस परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावित किसानों को केसीसी के कर्ज की किस्त चुकाने के लिए तीन महीने की छूट देने की मांग केंद्र सरकार से की जाएगी. इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा. हालांकि, अभी इस पर केंद्र सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है.
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!

यह भी पढ़ें: दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई

नौ जिलों में फसलों को नुकसान

उत्तराखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. इनमें उधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी के कई इलाके शामिल हैं. सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि ओलावृष्टि के कारण 8,300 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर फसलें प्रभावित हुई हैं. कहीं धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, तो कहीं गन्ने, सब्जियों और बागवानी फसलों पर ओलों की मार पड़ी है. अलग-अलग इलाकों में फसलों को 10 से 70 फीसदी तक नुकसान होने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें: क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा
गन्ना किसानों को मिलेगी है राहत! सरकार ने इस मुद्दे पर शुरू की बातचीत
गन्ना किसानों को मिलेगी है राहत! सरकार ने इस मुद्दे पर शुरू की बातचीत
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
कौन-सी गाय देगी ज्यादा दूध? खरीदने से पहले जानें इन 4 नस्लों की खासियत
कौन-सी गाय देगी ज्यादा दूध? खरीदने से पहले जानें इन 4 नस्लों की खासियत
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget