एक्सप्लोरर

क्या है राष्ट्रीय कृषि विकास योजना? जानिए किसानों को क्या मिलता है फायदा

कृषि के क्षेत्र के विकास के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की शुरुआत की गई थी. योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना भी है.

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) 2007 में शुरू की गई एक सरकारी योजना है जो राज्यों को उनकी कृषि विकास योजना बनाने की अनुमति देती है. यह योजना फसल उत्पादन, पशुपालन, डेयरी विकास, कृषि अनुसंधान और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहायता प्रदान करती है.

किसानों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जाती हैं. जिनके जरिए किसानों की तमाम तरीकों के जरिए मदद की जाती है. इन्हीं योजना में एक स्कीम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना है. जिसका फायदा देशभर के किसान भाइयों को दिया जाता है.  सरकार इस योजना के तहत राज्यों को अपनी कृषि गतिविधियों और संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए अपनी पसंद के हिसाब से योजना बनाने की अनुमति देती है.

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की शुरुआत साल 2007 में की गई थी. इस योजना का उद्देश्य फसलों को बेहतर बनाना है. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य कृषि-बुनियादी ढांचे के निर्माण के माध्यम से कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देना और किसानों के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है. राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी कृषि और संबंधित क्षेत्र की विकास गतिविधियों को चुन सकते हैं.

ये हैं जरूरी डाक्यूमेंट्स

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि होने जरूरी है.

किन कामों के लिए मिलता है फायदा

इस योजना के तहत फसल की खेती, बागवानी, डेयरी विकास, कृषि अनुसंधान और शिक्षा, पशुपालन और मत्स्य पालन, खाद्य भंडारण जैसे कार्यों के लिए फायदा मिलेगा.

ये है मुख्य उद्देश्य

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का मुख्य उद्देश्य देश में कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों का विकास करना है. योजना के तहत किसानों की आवश्यकता अनुसार योजना का निर्माण किया जाएगा. जिससे किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी.

ये हैं जरूरी बातें

योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए. इस योजना का लाभ केवल किसानों को ही मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Budget 2024: नेचुरल फार्मिंग से लेकर डिजिटल सर्वे तक, किसानों को लेकर बजट में हुए ये बड़े ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Subsidy On Coriander Cultivation: खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget