एक्सप्लोरर

सबसे छोटी नस्ल की गाय, फिर भी लाखों में है कीमत, जानें क्या है खासियत

पुंगनूर गाय दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गाय है, जिसका दूध अत्यधिक पोषक और औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसकी बढ़ती लोकप्रियता और संरक्षण के प्रयासों के कारण इसकी कीमत लाखों में पहुंच गई है.

देश में गाय की 50 देसी नस्ल हैं, जिनमें से पुंगनूर नस्ल की गाय की अलग पहचान है. इस गाय को छोटे कद के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. लेकिन अब विलुप्ति की कगार पर है. आंध्र प्रदेश में इस नस्ल का संरक्षण किया जा रहा है. पुंगनूर गाय न केवल अपनी छोटे कद-काठी के लिए आकर्षक का केंद्र है, इसके अलावा दूध भी बहुत गुणवत्ता में अच्छा होता है. इसकी छोटी हाइट के कारण इसका रखरखाव भी बहुत आसान है, जिससे इसे अधिक स्थान की जरुरत नहीं होती है. देशभर के लोग अब इसे देखने के साथ-साथ खरीद भी रहे हैं. इस विशेरूता के कारण पुंगनूर गाय एक अनोखी और महत्वपूर्ण नस्ल बन गई है.

पुंगनूर गाय की नस्‍ल की खासियत
पुंगनूर गाय, जो खत्म होने के कगार पर है, इस गाय का संबंध आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के लिंगमपट्टी गांव से है. यहां एक गौशाला में पुंगनूर गाय का संरक्षण किया जा रहा है, जो 4 एकड़ में फैली हुई है. इसमें करीब 300 गायें हैं. गौशाला के मालिक कृष्णम राजू ने 15 साल पहले पुंगनूर गाय खरीदी और गुंटूर के सरकारी फार्म में इसका कृत्रिम गर्भाधान कराया. जिसके बाद इनकी संख्या बढ़ती गई. ये बताते हैं कि पुंगनूर गाय का छोटा आकार इसे और अधिक मूल्यवान बनाता है, सामान्य स्तर पर एक जोड़ा गाय की कीमत 1 लाख से 25 लाख तक होती है.

पोष्टिक होता है दूध
इस गाय का दूध बहुत ही पोष्टिक होता है. इस नस्‍ल की गाय का दूध पुंगनूर गाय दक्षिण भारत, खासकर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की प्राचीन और प्रमुख नस्ल है. इस गाय का दूध औषधीय गुणों से भरा हुआ होता है. जिसमें 8% वसा पाया जाता है, जो सामान्य गाय के दूध (3 से 3.5% वसा) से कहीं ज्यादा होता है. पुंगनूर गाय प्रतिदिन 3 से 5 लीटर दूध देती है. इसके लिए केवल 5 किलो चारा काफी होता है. यह नस्ल सूखा प्रतिरोधी भी है, जिससे यह दक्षिण भारत के अलावा दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के इलाकों के लिए उपयोगी है.

इस गाय को पालते थे ऋषि-मुनि
पुंगनूर गाय की देखभाल भी बहुत आसान है, क्योंकि यह गाय कम चारा खाती है. इसका दूध स्वास्थ्य के लिए बहुत की लाभकारी है. इस गाय को प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों ने भी पाला था. हालांकि, विदेशी नस्लों के प्रभाव से पुंगनूर गाय की संख्या अब घटने लगी. इसके अलावा, केरल की वेचुर गाय भी एक मिनिएचर नस्ल के रूप में पहचानी जाती है. जो 3 से 4 फीट लंबी होती है. पुंगनूर गाय की लंबाई इससे भी कम, 1 से 2 फीट तक हो सकती है, जो इसे और भी अनोखा बनाता है. यह देखते में काफी सुंदर लगती है.

यह भी पढ़ें-

इस फूल की खेती कराएगी तगड़ी कमाई, जानिए उन्नत किस्में और खेती का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paddy farming spray: चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद
मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget