एक्सप्लोरर

Pest Control: फसल में आतंक मचाकर धान की क्वालिटी को खराब करते हैं ये कीड़े, इस तरीके से करें रोकथाम

Pest Control in Paddy:इस समय धान की फसल में तेला, पत्ता लपेट सुंडी, पत्ता छेदक, गांधी बग या मलंगा के साथ-साथ धान के टिड्डों का खतरा बना रहता है

Precaution in Paddy Crop: खरीफ सीजन (Kharif Crop) की प्रमुख नकदी फसलों में धान (Paddy Crop)का नाम सबसे पहले आता है, क्योंकि देश और विदेशी बाजारों में भारत के चावल (Indian Rice) की काफी मांग रहती है. इसलिये किसानों को नर्सरी (Paddy Nursery) से लेकर धान की रोपाई के बाद तक खास देखभाल करने की सलाह दी जाती है. बता दें कि जून-जुलाई का समय धान की खेती के लिये बड़ा नाजुक होता है, क्योंकि धान की फसल अपनी शुरुआती अवस्था में होती है. विशेषज्ञों की मानें तो इस समय धान की फसल में तेला, पत्ता लपेट सुंडी, पत्ता छेदक, गांधी बग या मलंगा के साथ-साथ धान के टिड्डों का खतरा बना रहता है. ऐसे में फसल में सिंचाई (Irrigation) और पोषण प्रबंधन के साथ-साथ कीट-रोगों (Pest Control)की निगरानी करने की सख्त जरूरी होती है. 

तेला कीट
तेला कीट का प्रकोप बढ़ने पर धान की नर्सरी या खेतों में फसल का रंग पीला पड़ने लगता है. ये धान की शुरुआती अवस्था में पौधों की जड़ों के ऊपरी भाग यानी तनों पर चिपककर पौधे का रस चूस लेते हैं, जिससे फसल खेत में खड़े-खड़े ही सूखने लगती है. सफेद पीठा या भूरा तेलवा नाम से मशहूर से कीड़े गोलाकार टुकड़ियां बनाकर फसल में फैल जाते हैं. 

  • इस समस्या से निपटने के लिये बुप्रोफेज़ीन (ट्रिब्यून 25 एस.सी.) की 330 मिली. मात्रा को 200 लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़कें.
  • किसान चाहें तो मोनोक्रोटोफोस 36 एस.एल. की 250 मिली. मात्रा को भी200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़क सकते हैं.
  • ध्यान रखें कि कीड़ों का प्रकोप बढ़ने पर हर 10 दिनों में प्रति एकड़ के हिसाब से बदल-बदलकर ही कीट नाशकों का छिड़काव करें

गाँधी बग या मलंगा
मलंगा कीड़े हर साल धान की फसलों की खराब नहीं करता. फसल में लापरवाही और जलवायु बदलने के कारण ही ये धान के शिशु पौधों या फिर बालियों में बनने वाले कच्चे दानों का रस चूसने लगते हैं. ये कीड़ा फसल पर बैठकर बुरी गंध छोड़ता है. इसके प्रकोप से धान में बालियां नहीं बनती और फसल बेकार हो जाती है. इस समस्या के समाधान के रूप में 10 किलो मिथाइल परथिओन का 2% धूड़ा प्रति एकड़ के हिसाब से इस्तेमाल करें.

धान के टिड्डे
धान की फसल में बराबर निगरानी के अभाव में धान के टिड्डे फसल के बर्बाद कर देते हैं. ये धान की रोपाई के कुछ दिनों बाद ही फसल की पत्तियों को खाना शुरु कर देते हैं, जिससे बोई गई सारी फसल नष्ट हो जाती है. इसकी रोकथाम के लिये 10 किलो मिथाइल परथिओन का 2% धूड़ा प्रति एकड़ के हिसाब से इस्तेमाल करें.

जैविक कीट नियंत्रण 
धान की फसल में रासायनिक कीट नाशकों (Chemical Pesticides)का इस्तेमाल काफी प्रभावी होता है, लेकिन रसायनों के इस्तेमाल से फसल की क्वालिटी खराब होने का खतरा बना रहता है. इसलिये किसान भाइयों को जैविक विधि से कीट नियंत्रण (Organic Pesticides) करने की सलाह दी जाती है. बता दें कि ज्यादातर परिस्थितियों में जैव कीट नाशकों का इस्तेमाल करने से अच्छे परिणाम सामने आये हैं. इससे फसल की क्वालिटी भी बेहतर रहती है और कीड़ों का प्रकोप बढ़ने से पहले ही रोका जा सकता है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Chemical Free Farming: फ्री में घर पर बनायें नीम का कीटनाशक, खेतों में डालने पर होंगे ये फायदे

Rice Farming Tips: धान की नर्सरी में कहीं कीड़ों की दावत न हो जाए, पौधशाला में डालें ये वाला कीटनाशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget