एक्सप्लोरर

सावधान हो जायें किसान! एक छोटी सी घास फैला रही है बड़ी तबाही, फसलों में हो सकता है 40% तक का नुकसान

Carrot Grass Weed in Crops: खेतों में आतंक मचाने वाली इन्हीं समस्याओं में शामिल है गाजर घास, जिसके संपर्क में आने पर फसलें तो क्या इंसान और पशुओं की सेहत भी डगमगाने लगती है.

Carrot Weed Management in Crops: खेती-किसानी के दौरान फसलों में सबसे ज्यादा नुकसान खरपतवारों (Weed in Crops) के कारण होता है. ये घास, पौधों का पोषण सोखकर उन्हें कमजोर बना देती हैं और कीट-रोगों को भी न्यौता दे देती है. इसके कारण फसलों का उत्पादन 40 फीसदी कम (Loss in Crop Production) हो जाता है. खेतों में आतंक मचाने वाली इन्हीं समस्याओं में शामिल है गाजर घास, जिसके संपर्क में आने पर फसलें तो क्या इंसानों की सेहत भी डगमगाने लगती है.

इस प्रकार के खरपतवारों की रोकथाम (Weed Management) के लिये कृषि विशेषज्ञों की तरफ से लगातार प्रबंधन और निगरानी कार्य करने की सलाह दी जाती है, ताकि समय रहते इस खरपतवारों का नियंत्रण (Weed Control) कर सके. 

गाजर घास के नुकसान
बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन खेतों में गाजर घास उगाने पर फसलों के साथ-साथ किसानों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. इसके संपर्क में आते ही एग्जिमा, एलर्जी, बुखार और दमा जैसी बीमारियों की संभावना काफी बढ़ जाती है. 

  • ये घास फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को पटक कर रख देती है. खासकर मक्का, सोयाबीन, मटर तिल, अरण्डी, गन्ना, बाजरा, मूंगफली (Groundnut), सब्जियों समेत कई बागवानी फसलों में
  • इसका प्रकोप देखा जा सकता है, जिससे फसल के अंकुरण से लेकर पौधों का विकास तक दूभर हो जाता है.
  • चारा फसलों में इसके प्रकोप के कारण पशुओं में दूध उत्पादन की क्षमता भी कम होने लगती है. इससे पशु चारे का स्वाद कड़वा हो जाता है और पशुओं की सेहत पर भी बुरा असर पड़ने लगता है. 

कहां से आई गाजर घास
यह घास भारत के हर राज्य में पाई जाती है, जो करीब 35 मिलियन हेक्टेयर में फैली हुई है. ये घास खेत-खलिहानों में जम जाती है और आस-पास के पौधों का टिकना मुश्किल कर देती है. इसी घास के कारण औषधीय फसलों के साथ-साथ चारा फसलों के उत्पादन में भी कमी आती जा रही है. विशेषज्ञों की मानें तो ये घास भारत की उपज नहीं है, बल्कि साल 1955 में ये अमेरिका से आयात होने वाले गेहूं के जरिये भारत आई और सभी राज्यों में गेहूं की फसल के जरिये फैल गई. 

इस तरह करें रोकथाम
गाजर घास की रोकथाम के लिये कई कृषि संस्थान और कृषि वैज्ञानिक जागरुकता अभियान चलाते रहते हैं, जिससे जान-मान की हानि ना हो. इस मामले पर  एग्रोनॉमी विज्ञान विभाग, खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर और चौधरी सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार लगातार किसानों से जानकारियां साझा कर रहे हैं.  

  • कुछ कृषि विशेषज्ञ इसकी रोकथाम के लिये खरपतवारनाशी दवायें जैसे- सिमाजिन, एट्राजिन, एलाक्लोर, डाइयूरोन सल्फेट तथा सोडियम क्लोराइड (Salt) आदि के छिड़काव की सलाह देते हैं.
  • इसके जैविक समाधान के रूप में एक खएड़ के लिये बीटल पालने की सलाह दी जाती है. प्रति एकड़ खेत में 3 से 4 लाख कीटों को पालकर गाजर घास को जड़ से खत्म कर सकते हैं.
  • चाहें तो केशिया टोरा (Cassia Tora), गेंदा (Marigold), टेफ्रोशिया पर्पूरिया, जंगली चौलाई जैसे पौधों को उगाकर भी इसके प्रकोप को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

फायदेमंद भी है गाजर घास
बेशक गाजर घास खरपतवारों (Carrot Grass Weed) के रूप में फसलों के लिये बड़ी समस्या बनती जा रही है, लेकिन इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण ये संजीवनी बन सकती है.

  • किसान चाहें तो इसका इस्तेमाल वर्मीकंपोस्ट यूनिट (carrot Grass for Vermi compost Unit)  में कर सकते हैं, जहां ये खाद के जीवांश और कार्बनिक गुणों में इजाफा करती है.
  • इसका इस्तेमाल एक बेहतर कीटनाशक, जीवाणुनाशक एवं खरपतवारनाशक दवा (Carrot Grass Pesticide) के रूप में भी कर सकते हैं.
  • मिट्टी के कटाव को रोकने में भी गाजर घास का अहम रोल है, इसलिये किसानों को सावधानी से गाजर घास का प्रबंधन (Carrot Grass Management) शुरु करना होगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Paddy Crop Management: कम पानी के कारण नहीं हुई धान की ग्रोथ, बिना देरी किये अपनायें ये तरीके

Animal Husbandry: कहीं जहरीला चारा तो नहीं खा रहे आपके पशु, इस तरह करें चारे में जहरीले तत्वों की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कृषि यंत्र खरीदने से बेहतर है किराये पर लेना? सरकार कैसे करती है मदद
कृषि यंत्र खरीदने से बेहतर है किराये पर लेना? सरकार कैसे करती है मदद
Kisan Nidhi Registration:किसान निधि के लिए पहली बार कर रहे आवेदन? न कर देना ये गलती
किसान निधि के लिए पहली बार कर रहे आवेदन? न कर देना ये गलती
अपने किचन गार्डन में कैसे कर सकते हैं परवल की खेती? जानें तरीका
अपने किचन गार्डन में कैसे कर सकते हैं परवल की खेती? जानें तरीका
क्या अपने खेत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बेच सकते हैं किसान? जानें नियम
क्या अपने खेत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बेच सकते हैं किसान? जानें नियम

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget