एक्सप्लोरर

Frost Effect: पाला ही नहीं.......ये रोग भी आलू को कर रहा बर्बाद, किसानों को लाखों को नुकसान

कड़ाके की ठंड ने फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है. पाले के अलावा अन्य रोग भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. अब आलू झुलसा के अलावा लाही रोग की चपेट में आ रहा है.

Frost Effect On Crop: देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पाला अधिक पड़ने से फसलें बर्बाद हो रही है. आलू, सरसों समेत अन्य फसलों पर पाला प्रभाव डाल रहा है. किसान बचाव के लिए तमाम इंतजाम कर रहे हैं. दवा छिड़काव व बचाव को अन्य बंदोबस्त के लिए विशेषज्ञों से भी सलाह ले रहे हैं. लेकिन पाला के अलावा अन्य रोग भी आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आइए जानते हैं सर्दी में किस तरह से आलू की फसलों को नुकसान हो रहा है.  

अगात झुलसा 
अगात झुलसा सर्दी का रोग होता है. तापमान में बहुत तेजी से गिरावट होने और नमी अधिक होने पर यह रोग बहुत तेजी से फैलता है. इस रोगमें पौधों की पत्तियों पर गोल गोल धब्बे बन जाते हैं. पत्तियां झुलस जाती हैं. पत्तियों के झुलसने के साथ ही पौधे नष्ट हो जाते हैं. उत्तर भारत के कई राज्यों में यह रोग जनवरी के दूसरे-तीसरे सप्ताह में देखने को मिलता है. बचाव के लिए विशेषज्ञों की राय पर दवा का छिड़काव करना चाहिए. झुलसा रोग के लिए फसलों की सिंचाई, फसलों के आसपास धुआं करके भी बचाव किया जा सकता है. 

पिछात झुलसा
ठंड में जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है तो इस रोग के होने की संभावना बेहद अधिक हो जाती है. इस तापमान को किसान फसलों के लिए आफत के तौर पर देखते हैं. यदि फसल में संक्रमण लग जाए और उसी दौरान बारिश हो जाए तो फसल बर्बाद हो जाती है. इस रोग में आलू की पत्तियां किनारे से सूखना शुरू करती हैं. बाद में सारी पत्ती सूख जाती हैं. 

लाही 
सर्दियों में आलू में लाही का आक्रमण भी देखा जा रहा है. लाही गुलाबी या हरे रंग का दिखाई देता है. यह पौधों की पत्तियों का रस चूस लेता है. इससे पौधे बहुत कमजोर और टेढ़े मेढ़े हो जाते हैं. इस रोग के होने पर फसल की उत्पादन क्षमता बहुत कम हो जाती है. यह आलू, सरसों के अलावा अन्य फसल को भी नुकसान पहुंचाता है. इस रोग से बचाव के लिए विशेषज्ञों से राय लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करेगा किसान कॉल सेंटर, इस नंबर पर फोन घुमाते ही मुश्किलों का निकलेगा हल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
मिर्च के पत्ते मुड़ रहे हैं? कीड़ा है या पानी की कमी
मिर्च के पत्ते मुड़ रहे हैं? कीड़ा है या पानी की कमी
धान की फसल पर पीले धब्बे, इस रोग की दस्तक
धान की फसल पर पीले धब्बे, इस रोग की दस्तक
सिर्फ एक गमले में सालभर मिल सकती है हरी मिर्च, जानें तरीका
सिर्फ एक गमले में सालभर मिल सकती है हरी मिर्च, जानें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget