एक्सप्लोरर

Kisan Call Center: किसानों की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करेगा किसान कॉल सेंटर, इस नंबर पर फोन घुमाते ही मुश्किलों का निकलेगा हल

Kisan Helpline Number: कई बार किसानों को खेती-किसानी से कार्यों में या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी अडचनें आती हैं. इनके समाधान के लिए सरकार ने किसान कॉल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

Farmers Helpline Number: भारत की करीब 60 फीसदी आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती-किसानी पर निर्भर करती है. कृषि एक अनिश्चितताओं का काम है, जहां कभी मौसम की मार तो कभी कीट-रोगों के प्रकोप के कारण फसल में नुकसान हो जाता है. कृषि कार्यों में किसानों की तकनीकी और आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं भी चलाती है, लेकिन कई बार इन  योजनाओं का लाभ लेने में भी समस्या आ जाती है. इस तरह की तमाम परेशानियां किसानों पर हावी रहती हैं. कई बार तो इन समस्याओं के समाधान के लिए किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ जाते हैं, जिसमें काफी पैसा खर्चा हो जाता है.

कई किसानों का जानकारी नहीं होती कि इस तरह की तमाम समस्याओं का समाधान घर बैठे ही हासिल कर सकते हैं. जी हां. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए किसान कॉल सेंटर (Kisan Call Center) का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जो पूरी तरह से निशुल्क है. इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके किसान अपनी हर तरह की समस्या का समाधान हासिल कर सकते हैं.

क्या है किसान कॉल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर
किसान कॉल सेंटर की मुफ्त हेल्पलाइन सेवा 21 जनवरी 2004 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने चालू की थी, जिसके तहत टोल फ्री नंबर- 18001801551 भी जारी किया गया है. यहां कॉल करने पर किसान का कोई चार्ज नहीं लगेगा.

इतना ही नहीं, इस नंबर पर करीब 22 भाषाओं में जानकारी मुहैया करवाई जाती है, जो किसानों के लिए काफी सुविधाजनक ऑप्शन है. यहां कॉल लगाने पर यदि समस्या को गंभीर है तो सीधा एक्सपर्ट से बात करवा दी जाती है.

यदि किसानों को खेती, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, कृषि कार्यों में या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई समस्या आ रही तो बेझिझिक कॉल करके अपने परेशानियों का समाधान हासिल कर सकते हैं.

इन जगहों पर बने हैं हेल्पलाइन सेंटर
किसान कॉल सेंटर पर स्थानीय मौसम की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाती है. देश में करीब 13 किसान कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां किसानों की समस्या के समाधान के लिए करीब 113 से अधिक कृषि विशेषज्ञ कार्यरत है. किसान कॉल सेंटर की ब्रांच मुंबई, कानपुर, कोचीन, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, चंड़ीगढ़, जयपुर, इंदौर, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद में भी बनाई गई है.

कौन करेगा किसान की मदद
सबसे पहले किसान कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर- 18001801551 पर कॉल लगाना होगा. इसके बाद फोन पर राज्य का नाम पूछा जाएगा. फोन पर मौजूद एजेंट आपका नाम, जिला और ब्लॉक पूछेंगे. इसके बाद किसान से सवाल पूछा जाएगा.

यदि समस्या गंभीर है तो उच्च स्तरीय अधिकारी से बातचीत करवा दिया जाएगी, जिसमें राज्य कृषि विभाग से लेकर भारतीय कृषि अनुसंधान के विशेषज्ञ तक शामिल होते हैं. किसान चाहें तो सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसान-पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दूध के साथ-साथ गोबर बेचकर होगी दोगुना कमाई, 1 किलो के मिलेंगे इतने दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget