एक्सप्लोरर

PMGKAY: गरीबों को मुफ्त में राशन देने वाली योजना चलती रहेगी या होगी बंद, आज सब कुछ क्लियर हो जाएगा

31 दिसंबर को पीएमजेकेएवाई खत्म होने जा रही है. शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक होनी है. इसी बैठक में योजना पर निर्णय लिया जाएगा

PM Garib Kalyan Yojana: गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज देने वाली योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. गरीबों को आर्थिक रूप से उन्नत और हर घर राशन की पहल करते हुए केंद्र सरकार हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है. सितंबर 2022 में योजना खत्म हो रही थी तो इसका विस्तार 31 दिसंबर 2022 तक कर दिया गया था. 31 दिसंबर को चंद दिन शेष हैं. ऐसे में योजना चलती रहेगी या बंद होगी. इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

शुक्रवार को बैठक में पीएम लेंगे निर्णय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रीमंडल की बैठक होनी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे से जब इस संबंध में पूछा गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार होगा या नहीं तो उन्होंने यही कहा कि यदि इसका विस्तार होना है तो इसका निर्णय शुक्रवार को होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे. 

गरीबों के राशन पर 1.80 लाख करोड़ खर्च
अभी तक की समय सीमा के मुताबिक, योजना 31 दिसंबर तक ही चलाई जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि PMGKAY के तहत केंद्र सरकार पिछले 28 महीने में 1.80 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं. देश में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए केंद्र सरकार के पास प्रॉपर अनाज भंडार है. किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

एक जनवरी तक इतना रहेगा गेूहं-चावल का स्टॉक
खरीफ के सीजन में इस साल सूखे के आसार बने रहे. बाद में बारिश ने भी किसानों की उपज का खेल बिगाड़ा. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार समेत अन्य राज्यों में सूखा, बारिश, बाढ़ से पफसल बर्बाद हो गई. मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और PMGKAY जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लिए खाद्यान्न की खरीद लगातार की जा रही है. बता दें कि केंद्र सरकार के रिकॉर्ड अनुसार, एक जनवरी, 2023 तक लगभग 159 लाख टन गेहूं और 104 लाख टन चावल उपलब्ध होगा. वहीं, एक जनवरी को बफर मानदंड के हिसाब से 138 लाख टन गेहूं और 76 लाख टन चावल के स्टॉक की आवश्यकता रहेगी. 

क्या है स्कीम
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना(PMGKAY) के तहत केंद्र सरकार प्रत्येक गरीब व्यक्ति को 5 किलो राशन फ्री देती हैं. कोविड काल से योजना चलाई जा रही है. योजना के अंतर्गत 80 करोड़ गरीबों को गेहूं और चावल फ्री में दिया जाता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- आपके खाते में भी आती हैं PM Kisan Yojana की किस्तें? नए साल से पहले ना भूलें ये 4 काम, वरना हमेशा के लिए कट सकता है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget