एक्सप्लोरर

आपके खाते में भी आती हैं PM Kisan Yojana की किस्तें? नए साल से पहले ना भूलें ये 4 काम, वरना हमेशा के लिए कट सकता है नाम

PM Kisan की 13वीं किस्त नए साल पर मिलने वाली है, लेकिन इस स्कीम से जुड़े रहने के लिए जल्द से जल्द ये 4 काम जरूर कर लें, जिससे पात्रता रद्ध ना हो और 2,000 रुपये की किस्तें समय से मिलती रहें.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत का कृषि क्षेत्र अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. खेती में चुनौतियां कम नहीं है, लेकिन अब नई तकनीक और आधुनिक खेती करके किसान अपनी फसलों से बंपर उत्पादन ले रहे हैं. इस बीच किसानों का एक तबका ऐसा भी है, जो आर्थिक तौर पर काफी कमजोर है. इन्हीं किसानों की आय बढ़ाने के साथ आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए कृषि योजनाएं चलाई जा रही है. खासतौर पर छोटे किसानों को हर साल प्रोत्साहन के तौर पर 6,000 रुपये सीधा बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं. ये रकम दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, ताकि खेती से जुड़े या व्यक्तिगत खर्चों को निपटाया जा सके.

इस स्कीम के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में 2,000 रुपये की 12 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. नए साल के अवसर पर 13वीं किस्त भी भेजी जा सकती है. इस बीच कई किसानों को पीएम किसान योजना से बाहर भी किया गया है. भूलवश ही सही, लेकिन कहीं आपका नाम भी इस स्कीम से बाहर ना हो जाए, इसलिए साल खत्म होने  से पहले ही एक सेफ्टी चेक कर लें.

बेनेफिशियरी स्टेटस चेक करें
पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ छोटे किसानों को ही मिलती है. वो किसान, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य जमीन हो, लेकिन पिछले कुछ महीने से अपात्र किसान भी गलत तरीके से इस स्कीम का फायदा उठा रहे थे. इन किसानों की पहचान करके PM Kisan Yojana से इनके नाम हटाए जा रहे हैं.

कई किसानों को ब्लैक लिस्ट भी किया गया है. गलत तरीके से लिया गया पैसा वापस मंगवाया जा रहा है, जिसके लिए सरकार ने नोटिस भी जारी किए हैं. इस बीच किसानों के नाम हटने के बाद लाभार्थी सूची में भी अपडेट चल रहे हैं. आप भी अपना नाम समय-समय पर चेक करते रहें.

ऐसा ना हो कि पीएम किसान स्कीम की 12वीं किस्त आपकी आखिरी किस्त हो और 13वीं किस्त से पहले ही आपका नाम हटा दिया जाएगा. अपना नाम चेक करने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपनी लाभार्थी स्थिति की जांच कर सकते हैं.

डोक्यूमेंट दुरुस्त करें
पीएम किसान सम्मान निधि हो या कोई भी सरकारी योजना, किसानों को अपने दस्तावेजों को अपडेट करते रहना चाहिए. कई बार किसान अपना बैंक खाता नंबर, आधार संख्या, मोबाइल नंबर या पता बदल लेते हैं, लेकिन इसकी जानकारी सरकारी को नहीं होती, क्योंकि pmkisan.gov.in पोर्टल पर पुरानी डीटेल रहती हैं.

यही वजह है कि कई बार किसानों तक पैसा नहीं पहुंचता और यदि पैसा पहुंच भी जाता है तो किसान को इस बात की जानकारी नहीं मिल पाती. अपने ये डोक्यूमेंट्स अपडेट करवाने के लिए आप ई-मित्र सेंटर या सीएससी सेंटर पर भी संपर्क कर सकते हैं.

ध्यान रखें कि अब सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए राशन कार्ड को भी अनिवार्य कर दिया है. सभी नए किसानों को योजना से जुड़ने के लिए राशन कार्ड दिखाना होगा. यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो पीएम किसान योजना की किस्तें पाने में परेशानी हो सकती है.

ई-केवाईसी करवाएं
ई-केवाईसी की फुलफॉर्म है 'Know Your Customer' यानी अपने ग्राहक को पहचानें. इस प्रोसेस को पूरा करने पर सरकार को किसानों की जानकारी मिल जाती है. इससे लाभार्थी सूची अपडेट करना आसान होता है.

पीएम किसान के लिए पात्र किसानों की पहचान के लिए ये प्रोसेस अपनाई जा रही है, ताकि उन्हें इस स्कीम से जोड़कर रखा जा सके और समय पर लाभ मिल सके. बता दें कि ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करवाने से तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आसान हो जाता है.

इस प्रोसेस में आपको अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है. आप चाहें को किसी भी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. अब PM Kisan Yojana के तहत 13वीं किस्त उन्हीं किसानों को दी जाएगी, जो ई-केवाईसी वेरिफिकेशन (PM Kisan eKYC) करवा चुके हैं.

जमीन के कागजात चेक करवाएं
पीएम किसान योजना की पहली शर्त यही है कि किसान के पास 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन हो. अब कई किसान बड़ी जमीनों पर खेती कर रहे हैं. संपन्न होने के बावजूद पीएम किसान की किस्तों का लाभ ले रहे हैं, इसलिए सरकार ने भू-आलेखों के सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है.

हर किसान को इस स्कीम से जुड़े रहने के लिए अपने जमीन के कागजात चेक करवाने होंगे, जिससे पता लगाया जा सके कि आप इस योजना के पात्र हैं भी या नहीं. यदि 13वीं किस्त से पहले लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन (PM Kisan Land Records Verification) नहीं करवाएंगे तो हो सकता कि पात्रता के बावजूद लिस्ट में से आपका नाम हटा दिया जाए. इस काम के लिए नए साल से पहले 31 दिसंबर तक अपने नजदीकी जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: तैयार रहें.....इस स्कीम के जरिए 50 लाख से ज्यादा किसानों को रोजगार देने का है प्लान, 50% अनुदान भी मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetables After Monsoon Farming : बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget