एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: वो गलती, जिसने 12वीं किस्त कराई कैंसिल, अब 13वीं किस्त भी अटका सकती है, अभी-भी ठीक हो जाएगी

PM Kisan Scheme: किसान कई बार ऑफिशियल पोर्टल पर गलत जानकारी दर्ज करते हैं. आधार कार्ड और बैंक डिटेल भी अपडेट नहीं होते, जिसका हर्जाना किसान को भुगतना पड़ता है और 2,000 रुपये खाते में नहीं आते.

PM Kisan Scheme Updates: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. ये रकम साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है. अभी तक किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की 12 किस्तें पहुंच चुकी हैं और किसानों को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच कई किसान ऐसे भी हैं, जो अभी तक 12वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं ले पाए. इन किसानों के जल्द से जल्द ई-केवाईसी और लैंड रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन करवाने की सलाह दी जा रही है. इस बीच किसानों की कुछ ऐसी गलतियां भी पकड़ी जा रही हैं, जिसके चलते उन्हें 12वीं किस्त पाने में समस्या हो रही थी. इस प्रॉब्लम को भी आसानी से ठीक किया जा सकता है.

ऐसे सुधारें गलतियां
अकसर लाभार्थी किसानों की बैंक डीटेल, आधार कार्ड डीटेल या मोबाइल नंबर बदल जाता है, लेकिन वो इसे योजना में अपडेट नहीं करते. इसका नतीजा ये होता है कि जानकारियां सही नहीं होतीं, जिससे ना 2,000 आते हैं और ना ही उसका नोटिफिकेशन, इन गहतियों को सुधारने के लिए पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर सुविधा दी गई है. किसान चाहें तो स्मार्ट फोन की मदद से घर बैठे अपनी बैंक अकाउंट डीटेल, आधार संख्‍या या मोबाइल नंबर को ठीक कर सकते हैं. ये सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है.

ये प्रोसेस करें फॉलो

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in को विजिट करें.

  • होम पेज पर दाईं ओर Farmer’s corner के ऑप्शन पर जाना होगा. 
  • यहां सबसे नीचे Help-Desk का ऑप्शन दिया गया है, इस पर क्लिक करें.
  • अब नया वेब पेज खुलने पर अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके Gate Data पर क्लिक करें.
  • अब फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर नया विंडो खुल जाएगा, जहां किसान की सारी डीटेल खुल जाती हैं.
  • इसी पेज पर Grievance Type का Box मिलेगा, यहां जो गलती हुई है, उसे आसानी से सुधार सकते हैं.

गलत डिटेल सही करें
अगर किसान का बैंक खाता संख्या pmkisan.gov.in पोर्टल पर गलत दिखाई दे रहा है तो Account Number Is Not Corrected पर क्लिक करें.

  • यहां Description box में  किसान को हिंदी या अंग्रेजी में अपना अकाउंट नंबर सही तरह से दर्ज करना होगा.
  • इसी तरह सभी जानकारियों को ठीक करके Captcha Code भरें और Submit कर दें.
  • अगर किसान अपना अकाउंट नंबर बदलना चाहते हैं तो संबंधित अधिकारी के पास जाकर सही करा सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिए  हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर सपंर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- अलर्ट रहें किसान! आपको भी झांसे में ले सकते हैं फर्जी कॉल-SMS, सेकेंड्स में खाली हो जाएगा पूरा खाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
Sheep Wool Farming: भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget