एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: आधार कार्ड के साथ ये कागज भी बनवा लें... इस डॉक्यूमेंट के बिना भी कैंसिल हो सकते हैं 2,000 रुपये

PM Kisan Ration Card:पिछले दिनों एक ही परिवार के दो सदस्य जैसे पति-पत्नि, बाप-बेटे और भाई-बहन भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी पाए गए, जिसके बाद राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लगातार बढ़ती फर्जीवाड़े के मामलों के चलते सरकार ने ई-केवाईसी (PM Kisan e-KYC) और भूमि रिकॉर्ड के सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है. अब ई-केवाईसी के साथ-साथ लाभार्थी किसानों को इस योजना में अपना राशन कार्ड भी लिंक (Farmer Ration Card Link) करवाना होगा. पीएम किसान योजना में राशन कार्ड को लिंक करने का सीधा मतलब एक परिवार के एक ही सदस्य को लाभार्थी बनाना है. पिछले दिनों एक ही परिवार के दो सदस्य जैसे पति-पत्नि, बाप-बेटे और भाई-बहन भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी पाए गए, जिसके बाद अब पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है.

कैसे करें राशन कार्ड लिंक
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड लिंक करना होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन में राशन कार्ड का नंबर डालने के साथ-साथ इसकी सॉफ्ट कॉपी भी पीडीएफ फाइल के साथ अपलोड करनी होगी. अच्छी बात यह भी है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब दस्तेवेजों की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है. इस कदम से pmkisan.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना और बिना किसी झंझट के PM Kisan Yojana का लाभ लेना और भी आसान हो गया है.

राशन कार्ड लगाने के फायदे
पीएम किसान योजना में राशन कार्ड लिंक करने से किसान और सरकार दोनों के ही फायदे हैं. 

  • इस फैसले से सरकार को लाभार्थी किसानों की पहचान करने में आसानी रहेगी. 
  • किसानो के बैंक खाते में बिना अटके समय पर पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तें पहुंच जाएंगी.
  • इससे किसान पेंशन योजना और केंद्र-राज्य सरकार की तमाम कृषि योजनाओं से जुड़ने में भी मदद मिलेगी.

इस तरह लिंक करें राशन कार्ड
सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं.
  • अब फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को ठीक तरह से भर दें.
  • यहां राशन कार्ड नंबर भी दर्ज करना होगा.
  • बाकी दस्तावेजों के साथ Scanned Ration Card pdf copy upload पर अपलोड कर दें और Submit पर क्लिक कर दें.

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी नए किसानों के लिए बाकी दस्तावेजों के साथ राशन कार्ड लगाना अनिवार्य किया. जल्द पुराने लाभार्थियों को भी यही प्रोसेस फॉलो करना होगा, जिसकी लिए अभी तकनीकी काम चल रहा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए जरूरी खबर... ऐसे बंधवा लें अपनी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 3000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget