एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: बिना कहीं अटके बैंक में आने लगेगा सरकारी मदद का पैसा, कभी खाली नहीं रहेगा किसान का खाता

PM Kisan Bank Transfer: पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ लेने वाले किसान 31 दिसंबर से पहले ई-केवाईसी और भू-आलेखों का सत्यापन अवश्य करवा लें. इससे बिना अटके, समय पर खाते में किस्तें आने लगेंगी.

PM Kisan Verification: कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. देश की बड़ी आबादी इसी पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर है, इसलिए सरकार भी कृषि और किसानों के लिए तमाम योजनाएं रऔर नीतियां लेकर आती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण कदम है, जो साल 2018 में छोटे और सीमांत किसानों के हित में उठाया गया. इस स्कीम के तहत 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन पर खेती करने वाले किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं. ये रकम दो-दो हजार रुपये की किस्तों में लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में डीबीटी (PM Kisan DBT) के माध्यम से भेजी जाती है, ताकि किसान अपने व्यक्तिगत या कृषि से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों को पूरा कर सकें. 

समय पर क्यों नहीं आता पैसा?
पीएम किसान स्कीम के तहत अभी तक 12 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है और किसान 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installments) के इंतजार में है. इसी बीच कई किसानों के मन में कई शंकाएं होती हैं. दरअसल, सरकार की तरफ से ट्रांसफर होने के बावजूद कई बार पैसा समय पर लाभार्थी किसानों के खाते में नहीं पहुंचता.

इसके पीछे कारण हो सकते हैं. किसानों के सभी दस्तावेजों का सत्यापन ना होना इसका सबसे बड़ा कारण है. जैसा कि सरकार ने ई-केवाईसी (PM Kisan eKYC) और जमीन के कागजातों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. अभी-भी लाखों किसानों की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके कारण खाते में 11वीं किस्त से पैसा अटका हुआ है.

यदि जल्द से जल्द पीएम किसान योजना या फिर किसी भी दूसरी योजना से आर्थिक लाभ लेना चाहते हैं तो समय रहते इन दोनों कामों को निपटा लें, ताकि सरकार भी आपके खाते में सम्मान निधि की राशि भेज सके.

ये गलतियां भी सुधारें
13वीं किस्त से पहले ही लाखों किसानों को स्कीम से बाहर कर दिया गया है. कहीं अगला नाम आप ही का ना हो, इसलिए जल्द से जल्द अपना सत्यापन करवाएं, कोई गलती है ठीक करें और अपने स्टेटस को चेक करते रहें. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां Farmer's Corner और Help Desk के ऑप्शन पर जाकर अपनी गलतियां ठीक करें. किसान चाहें तो खुद भी रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके गलतियां सुधार सकते हैं या ई-मित्र केंद्र की मदद ले सकते हैं.

बैंक खाता सही डालें
कई बार किसान अपना बैंक खाता बदल देते हैं या उसे अपडेट नहीं करवाते, जिसका नतीजा यह होता है कि समय पर 2,000 रुपये की किस्तें खाते में नहीं पहुंच पातीं और खाता खाली रह जाता है. ऐसी स्थिति में आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ही सारी गलतियां सुधार सकते हैं. pmkisan.gov.in पर जाएं. दाई ओर Help Desk के विकल्प पर क्लिक करें.

अपना पंजीकरण नंबर या मोबाइल नंबर डालें. Account Number is Not Coreected के विकल्प पर क्लिक करें. अब अपनी बैंक खाते की जानकारी (बैंक खाता नंबर, नाम और आईएफएससी कोड) सही प्रकार से भर दें. इस प्रक्रिया के बाद किसान का बैंक खाता अपडेट हो जाएगा और समय पर पीएम किसान की सम्मान निधि आने लगेगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- अब खेत की जमाबंदी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं किसान, इस सरकार ने जारी की ऑनलाइन साइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget