एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि की अगली किस्त 18 जून को होगी जारी, अभी कर लें यह जरूरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना की अगली किस्त किसानों के खाते में अगले हफ्ते हस्तांतरित की जाएगी. जिसका लाभ पाने के लिए किसान भाई ये काम जरूर कर लें.

PM Kisan Yojana 17th Installment Next Week: देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है. उन्हीं में से एक दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि को भी भारत सरकार संचालित करती है. योजना के जरिए किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है. पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त अगले सप्ताह जारी की जाएगी. अगर किसानों भाइयों ने कुछ जरूरी काम नहीं किए हैं तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा.

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम किसान निधि से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए थे. जिसके बाद काफी टाइम से योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को इंतजार अब समाप्त हो जाएगा. इस योजना की अगली किसान 18 जून को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जारी करेंगे. यह किस्त डीबीटी के जरिए सीधा उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होगी. 17वीं किस्त का लाभ देश भर के करीब 9.3 करोड़ किसानों को मिलने जा रहा है. 18 जून को करीब 20 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी. योजना की 16वीं किस्त पीएम ने 28 फरवरी को ट्रांसफर की थी.

ये काम नहीं किया तो लाभ से रह जाएंगे वंचित

अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं की है तो तुरंत कर लें नहीं तो आपको योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. प्रधानमंत्री किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी डालें. इसके बाद ओटीपी दर्ज करके सबमिट करने पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन ई-केवाईसी की सुविधा

  • पीएम किसान योजना के तहत, आवेदक पीएम किसान ऐप में लॉग-इन करके फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसमें किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है. आवेदक को केवल अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, और फिर वे अपने चेहरे की स्कैनिंग करके ई-केवाईसी को पूरा कर सकते हैं. यह प्रक्रिया बहुत आसान है और इसे कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है.
  • ऑफलाइन ई-केवाईसी के लिए आवेदक को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना होगा. आवेदक की बायोमेट्रिक जानकारी के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, किसान ऐसे चेक कर लें स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget