एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme: इस महापुरुष की जयंती पर आएगी अगली किस्त? जानिए कब आ सकते हैं खाते में पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि आने का किसान इंतजार कर रहे हैं. 13 वीं किस्त सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जारी की जा सकती है. हालांकि इसको लेकर अभी तक अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Pm Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12 किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है. 13 वीं किस्त का किसानों को इंतजार है. योजना के तहत अभी तक काफी संख्या में अपात्र किसान फर्जी तरीके से किस्त का पैसा ले रहे थे. केंद्र सरकार ने ऐसे सभी किसानों को लिस्ट से बाहर कर दिया है. ताजा चर्चा 13 वीं किस्त के आने को लेकर चल रही हैं. किसान ऑनलाइन, ऑफलाइन सभी तरह से किस्त को लेकर अपडेट ले रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर 13 वीं किस्त खाते में कबतक आ जाएगी. 

सुभाष चंद बोस की जयंती पर आ सकती है 13 वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार कभी भी किस्त जारी करने का एलान कर सकती है. अभी तक जो खबरें सामने आ रही हैं. उसके अनुसार, केंद्र सरकार सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 13 वीं किस्त जारी कर सकती है. सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को है. केंद्र सरकार इसे पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाती है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इस तारीख को लेकर अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. जल्द ही सरकार की ओर से अधिकारिक बयान सामने आने की उम्मीद है. 

किसान फटाफट कर लें ये काम
किसानों को सम्मान निधि पाने के लिए कुछ जरूरी काम जल्दी निपटाने हैं. केंद्र सरकार किसी अपात्र के खाते में किसान सम्मान निधि नहीं भेजेगी. इसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों का भरपूर सहयोग ले रही है. अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभ उन्हीं किसानों को मिल रहा है, जो योजना के तहत पात्र हैं. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की गई हैं. इनमें किसान का ई-केवाईसी होना चाहिए. भूमि के रिकॉर्ड में किसान का मालिक दर्ज होना चाहिए. किसान का बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से जुड़ा हो. बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. यदि कोई किसान इन शर्तां को पूरा नहीं कर रहा है तो तुरंत इन्हें पूरा कर लें. 

2 करोड़ किसानों को किया था बाहर
केंद्र सरकार की 12 वीं किस्त जारी करने में भी एक महीने से अधिक की देर हो गई थी. केंद्र सरकार को लगातार शिकायत मिल रही थीं कि जो लोग योजना के लिए अपात्र हैं. वो भी जबरदस्ती किसान बनकर किस्त का लाभ ले रहे हैं. इनमें नौकरी पेशा वाले, इनकम टैक्स दाता, सरकारी कर्मी समेत अन्य शामिल रहे. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के सहयोग से सफाई अभियान चलाया. दो करोड़ से अधिक लोगों की छंटनी कर दी गई. हालांकि इनमें काफी ऐसे भी शामिल रहे, जिन्होंने ई-केवाईसी व अन्य अपडेशन नहीं कराया. केंद्र सरकार ऐसे किसानों को लगातार अपडेशन कराने के लिए कह रही है. ताकि ये सभी पात्र किसान निधि का लाभ ले सकें. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- कैसे पता लगाएं कि आलू जमीन के अंदर पककर तैयार हुआ है या नहीं, यहां जान लें सबसे आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget