एक्सप्लोरर

PM Kisan Nidhi: एक परिवार के नाम है जमीन, परिवार के कई सदस्यों ने कर दिया आवेदन, बिहार में अब लाखों आवेदन हुए निरस्त

पीएम सम्मान निधि की 13 वीं निधि पाने के लिए किसान आवेदन कर रहे हैं. बिहार के अररिया में सामने आया है कि यहां एक ही सदस्य के नाम की जमीन पर कई लोगों ने आवेदन कर दिया. सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं.

PM Kisan Scheme 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 वीं किस्त किसानों के खाते में नहीं पहुंची है. किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इधर, किस्त जारी होने से पहले विभिन्न राज्यों में किसानों की पात्रता और अपात्रता की जांच की जा रही है. अपात्र होने के कारण करोड़ों की संख्या में किसान निधि पाने की लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत सभी राज्यों में किसानों की जांच जारी है. बिहार में भी ऐसे ही किसानों को लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

बिहार के अररिया में निरस्त किए आवेदन
बिहार के अररिया काफी संख्या में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं. किसान परेशान हैं. आपनी पात्रता तय करने और ऑनलाइन आवेदन के करने के लिए ऑनलाइन केंद्र और कृषि विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं. कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि ई-केवाईसी व अन्य प्रोसेस पूरा होने के बाद ही किसानों की धनराशि उनके खाते में पहुंचेगी. 

4.49 लाख में से 1.11 लाख आवेदन रिजेक्ट
जिला कृषि विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, अररिया के अलग अलग प्रखंड से 449983 किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए आवेदन किया. आवेदन करने के बाद किसान किस्त को लेकर बिल्कुल निश्चिंत हो गए कि उनके खाते में किस्त जरूर आ जाएगी. लेकिन कृषि विभाग ने इनमें से 338845 किसानों का आवेदन सभी तय शर्तां का पूरा होता देख विभागीय स्तर से स्वीकार कर लिया गया. जबकि 111136 किसान केंद्र सरकार के मानकों पर खरा नहीं उतरे और उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया. 

प्रखंड वार इतने किसानों ने किया आवेदन
जोकीहाट में 136339, अररिया प्रखंड में 46989 किसान, भरगामा में 29042, पफारबिसगंज में 38031, कुर्साकांटा में 24765, नरपतगंज में 48951, पलासी में 57005, रानीगंज में 41080, सिकटी में 27781 किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए आवेदन किया. सभी आवेदन की विभागीय स्तर से जांच पड़ताल की गई. उसके बाद ही आवेदन निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई. 

इस वजह से आवेदन हुए निरस्त
अधिकारियों की जांच में सामने आया कि किसानों ने जमीनों के कागजात ही सही ढंग से जमा नहीं किए. जमीन एक ही व्यक्ति के नाम थी. उसी पर परिवार के कई सदस्यों ने किसान सम्मान निधि पाने के लिए आवेदन कर दिया. बताया गया है कि एक ही जमीन पर परिवार के अन्य सदस्य भी लाभ लेना चाहते थे. अधिकारियों ने इस तरह के आवेदन को फर्जी मानते हुए निरस्त कर दिया. इसके अलावा काफी किसानों की अन्य डिटेल भी सही ढंग से नहीं दी गई थीं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना, पलक झपकते ही चली गई थी 800 लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paddy Crop: भिवंडी के किसानों पर मंडराया संकट, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
भिवंडी के किसानों पर मंडराया खतरा, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget