एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: आधार को इस तारीख तक NPCI से लिंक करा लें..वरना नहीं मिलेगी 13 वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड को एनपीसीआई से लिंक करना जरूरी कर दिया है. अगर किसी भी किसान का एनपीसीआई लिंक नहीं है तो किसान को 13वीं किस्त नहीं मिलेगी.

PM Kisan Scheme 13th Instalment: किसानों के खाते में 12वीं किस्त पहुंच चुकी है. अब उन्हें 13वीं किस्त आने का इंतजार है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी अपात्र के खाते में 13वीं किस्त किसी सूरत में नहीं पहुंच पाएगी. इसका असर 12वीं किस्त जारी होने के दौरान भी देखने को मिला. अब किसानों को खाते में 13वीं किस्त न आने का डर है. हालांकि केंद्र सरकार ने आश्वस्त कर दिया है कि जो किसान पात्र होंगे और जिनका अपग्रेडेशन पूरा होगा, उनके खाते में हर हाल में 13वीं किस्त पहुंचेगी. किस्त पाने के लिए किसानों को ये काम भी करना जरूरी है. 

आधार NPCI से लिंक करें, वरना नहीं मिलेगी किस्त
किस्त पाने को लेकर एक और बड़ी अपडेट है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि किसानों को आधार का NPCI से लिंक किया जाना जरूरी है.  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इसी को लेकर गाईडलाईन भी जारी की गई हैं. कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बुलंदशहर में 2.33 लाख से अधिक किसानों की किस्त रुक सकती है. इन किसानों ने अभी तक आधार को बैंकों के माध्यम से नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया( NPCI) से लिंक नहीं कराया है. इस संबंध में कृषि विभाग अब इसके लिए किसानों को जागरूक कर रहा है. शासन ने 31 जनवरी तक सभी पंजीकृत किसानों के ई केवाईसी और आधार को बैंक व NPCI से लिंक करने के लिए कहा है. आंकड़ों के अनुसार, बुलंदशहर में 3.99 लाख किसानों के खाते में 13 वीं किस्त आनी है. किसान तुरंत NPCI करा लें,वरना उन्हें 13 वीं किस्त नहीं मिल पाएगी. 

ये है किसानों का आंकड़ा
उत्तरप्रदेश में 75 जिले हैं. शासन स्तर से प्रत्येक जिले के किसानों का अपडेशन का आंकड़ा जारी किया गया है. अब शासन से किसानों की जो लिस्ट जारी हुई है. इसके अनुसार, 95171 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है. 138696 किसानों का आधार लिंक तक नहीं है. अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे. यदि किसी स्तर से लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी. 

2 करोड़ किसानों को नहीं मिली किस्त
केंद्र सरकार पात्रों के खाते में किस्त भेजे जाने को लेकर गंभीर है. केंद्र सरकार की कोशिश है कि हर हाल में पात्र किसान के खाते में ही किस्त पहुंचे. यदि कोई अपात्र है तो उसे बाहर कर दिया जाए. पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त 2 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में नहीं पहुंची. इनमें से काफी किसान ऐसे भी रहे, जो वाकई अपात्र थे, जबकि बहुत किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराया था. 13 वीं किस्त जारी करने को लेकर केंद्र सरकार इसी दिशा में कदम उठा रही है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- इस राज्य में खेतों की तारबंदी के लिए 48,000 रुपये का अनुदान, कुल खर्च पर 60% सब्सिडी मिल रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
क्या फसलों को भी लगती है नजर? जानिए इनसे बचने का वैज्ञानिक और धार्मिक तरीका
क्या फसलों को भी लगती है नजर? जानिए इनसे बचने का वैज्ञानिक और धार्मिक तरीका
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget