एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: तो क्या अब जनवरी में नहीं, फरवरी की इस तारीख को आएगी 13वीं किस्त, जरूर कर लें ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 किस्त आने का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबरें सामने आ रही हैं कि फरवरी में 13वीं किस्त किसानों के खाते में आ सकती है.

PM Kisan Scheme 13th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंच गई है. किसानों को अब 1 वीं किस्त का इंतजार है. दिसंबर से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जनवरी के पहले सप्ताह में किस्त किसानों के खाते में पहुंच जाएगी. अब जनवरी का तीसरा सप्ताह चल रहा है. लेकिन किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंची है. किसान परेशान हैं कि आखिर 13वीं किस्त किसानों के खाते में कबतक आ पाएगी.

तो फरवरी में आएगी 13 वीं किस्त
13 वीं किस्त आने को लेकर किसान परेशान हैं. अभी तक संभावना यही थी कि 23 जनवरी को महापुरुष सुभांष चंद्र बोस की जयंती पर 13 वीं किस्त किसानों के खाते में जारी कर दी जाएगी. 20 जनवरी हो चुकी है. अभी तक केंद्र सरकार की ओर से किस्त जारी करने को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. अब जो खबरें सामने आ रही हैं. उनके अनुसार, 13 वीं किस्त फरवरी के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में आ सकती हैं. हालंकि केंद्र सरकार की ओर से किस्त आने की तारीख को लेकर अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.  

केवल इन किसानों के खाते में आएगी किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त को लेकर केंद्र सरकार ने गाइडलाईन तय कर दी हैं. इन गाइडलाइन पर खरा उतरने वाले किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किस्त मिलेगी. केंद्र सरकार ने पात्र होने के लिए 4 मानक तय किए हैं. पहली शर्त है कि किसान के भूमि रिकॉर्ड को वेरिफाई होना चाहिए, यह तय किया जाना चाहिए कि सही में वहीं किसान जमीन का मालिक है. दूसरी शर्त है कि पीएम-किसान पोर्टल पर किसान का ई-केवाईसी पूरा होना चाहिए. तीसरी में किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए. चौथी शर्त तय की गई है कि खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से भी जुड़ा होना चाहिए.

2 करोड़ किसानों के खाते में नहीं पहुंची थी सम्मान निधि
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अपात्रों को छंटनी करने का अभियान भी चला रही है. केंद्र सरकार ने छंटनी अभियान के तहत 2 करोड़ किसानों को लिस्ट से बाहर कर दिया था. अब 13 वीं किस्त किसानों के खाते में आने वाली है. अभी केंद्र सरकार की ओर से यह तय नहीं किया गया है कि कितने अपात्र किसानों को इस सूची से बाहर किया जाना है. केंद्र सरकार के अधिकारियों के अनुसार, जो किसान केंद्र सरकार की शर्तां को पूरा नहीं करेंगे. उन्हें किसी भी सूरत में किस्त नहीं मिलेगी.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- हर फसल की सिंचाई तकनीक अलग होती है, इस चीज को समझ लेंगे तो कुछ ही टाइम में बढ़ जाएगी पैदावार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Mandi Rate: लाल प्याज को अलवर मंडी में खाली करें किसान भाई, लगातार बढ़ रही डिमांड
लाल प्याज को अलवर मंडी में खाली करें किसान भाई, लगातार बढ़ रही डिमांड
Krishak Samman Nidhi: कृषक सम्मान निधि की 2 किस्तें जारी, किसानों के खातों में आए 924 करोड़
कृषक सम्मान निधि की 2 किस्तें जारी, किसानों के खातों में आए 924 करोड़
Sugarcane Farmers: कर्नाटक में चीनी की MSP को लेकर विवाद, क्या मांग कर रहे किसान?
कर्नाटक में चीनी की MSP को लेकर विवाद, क्या मांग कर रहे किसान?
पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जलाई पराली, लग सकता है मोटा जुर्माना
पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जलाई पराली, लग सकता है मोटा जुर्माना

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget