एक्सप्लोरर

पौधों में कीड़े लग जाएं तो तुरंत आजमाएं ये घरेलू तरीके, कभी नहीं होगी दिक्कत

Plants Safety From Pests: घर के पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए नीम का तेल, लहसुन-मिर्च का स्प्रे और हल्दी जैसे घरेलू नुस्खे सबसे बेस्ट हैं. ये बिना किसी केमिकल के पौधों को सेफ रखते हैं.

Plants Safety From Pests: अगर आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं. तो जानते ही होंगे कि पौधों को बच्चों की तरह पालना पड़ता है. लेकिन कई बार पूरी मेहनत के बाद भी अचानक पौधों पर काले-सफेद कीड़े या चिपचिपे कीटाणुहमला बोल देते हैं. जिससे पत्तियां मुड़ने लगती हैं और पौधा मुरझा जाता है. ऐसे में घबराकर बाजार से महंगे और जहरीले केमिकल लाने की जरूरत नहीं है.

क्योंकि आपके किचन में ही ऐसे जादुई नुस्खे छिपे हैं जो इन बिन बुलाए मेहमानों को मिनटों में भगा सकते हैं. ऑर्गेनिक गार्डनिंग का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इससे आपके पौधों को पोषण भी मिलता है और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचता. घर की बनी इन नेचुरल दवाओं के साथ आप अपने बगीचे को फिर से हरा-भरा और कीड़ा मुक्त बना सकते हैं.

नीम का तेल और डिश सोप

गार्डनिंग की दुनिया में नीम के तेल को सबसे पावरफुल नेचुरल कीटनाशक माना जाता है. यह न सिर्फ कीड़ों को खत्म करता है. बल्कि उन्हें दोबारा आने से भी रोकता है. इसका स्प्रे बनाने के लिए एक लीटर गुनगुने पानी में एक चम्मच नीम का तेल और आधा चम्मच माइल्ड डिश सोप यानी बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलाएं. 

इसे अच्छे से हिलाएं और शाम के वक्त पौधों की पत्तियों के ऊपर और नीचे स्प्रे करें. साबुन की वजह से तेल पत्तियों पर चिपक जाता है और कीड़ों का दम घुटने लगता है. हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से मिलीबग्स और स्पाइडर माइट्स जैसे जिद्दी कीड़े भी भाग खड़े होते हैं.

  • स्प्रे को हमेशा शाम के समय ही इस्तेमाल करें ताकि तेज धूप में पत्तियां झुलस न जाएं.
  • नीम के तेल की कड़वाहट कीड़ों के लाइफ साइकिल को तोड़ देती है, जिससे वे अंडे नहीं दे पाते.
  • स्प्रे करने से पहले एक बार पौधे को साफ पानी की तेज धार से धोना भी काफी फायदेमंद रहता है.

यह भी पढ़ें: अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा

लहसुन-मिर्च का तीखा स्प्रे और हल्दी 

अगर कीड़ों का हमला बहुत ज्यादा है. तो आप अपने किचन के मसालों से एक फायर स्प्रे तैयार कर सकते हैं. लहसुन की कुछ कलियां और दो-तीन तीखी हरी मिर्च लेकर उन्हें पीस लें और एक रात के लिए पानी में भिगो दें. अगले दिन इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें. 

इसकी तेज गंध और तीखापन कीड़ों को पौधे के पास भी नहीं आने देगा. इसके अलावा, हल्दी का पाउडर भी फंगस और चींटियों के लिए काल साबित होता है. बस मिट्टी की ऊपरी सतह पर थोड़ी सी हल्दी छिड़क दें. इससे जड़ों में लगने वाले कीड़े और फंगस की समस्या खत्म हो जाती है:

  • लहसुन और मिर्च का स्प्रे कैटरपिलर और बड़े कीड़ों को भगाने के लिए सबसे ज्यादा असरदार है.
  • मिट्टी में हल्दी मिलाने से वह एंटी-सेप्टिक का काम करती है और पौधों की इम्यूनिटी बढ़ाती है.
  • ये सभी तरीके पूरी तरह सुरक्षित हैं, इसलिए आप इन्हें फल और सब्जियों वाले पौधों पर भी बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget