एक्सप्लोरर

Pashudhan Beem Yojana: पशुओं का बीमा करवाने पर 70% तक सब्सिडी, मृत्यु पर मिलेगा 50,000 का बीमा कवर

Livestock Insurance Scheme-Rajasthan: अब 'पशुधन बीमा योजना-राजस्थान' के तहत पशुओं का बीमा करवाने पर 70% तक अनुदान और पशु की मृत्यु होने पर पशुपालक को 50,000 तक के बीमा कवरेज का प्रावधान है.

Pashudhan Beem Yojana Rajasthan: खेती के साथ-साथ पशुपालन (Animal Husbandry) भी एक अनिश्चितताओं का व्यवसाय है. आज के समय में फसल और किसानों के साथ-साथ पशु और पशुपालकों को भी कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. खासकर लंपी जैसे संक्रमण (Lumpy Skin Disease) के दौर में पशुओं का बीमा करवाना ही सबसे बड़ी समझदारी होगी. कई राज्यों में लंपी के बाद से पशुओं का बीमा (Livestock Insurance) करवाने की कवायद तेज हो गई है.

इस मामले में राजस्थान की सरकार (Rajasthan Government) भी तेजी से काम कर रही है. इसी का नतीजा है कि अब 'पशुधन बीमा योजना-राजस्थान' (Pashudhan Beema Yojana-Rajasthan) के तहत पशुओं का बीमा करवाने पर 70% तक अनुदान (Subsidy on Insurance) दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, पशुहानि या बीमित पशु की मृत्यु की स्थिति में भी पशुपालक को 50,000 तक के बीमा कवरेज (Livestock Insurance Coverage) का प्रावधान है. इस योजना के जरिये लंपी जैसी जानलेवा बीमारियों के दौर में पशुपालकों को भी बड़े आर्थिक संकट से बचाया जा सकता है.

इस तरह करवायें बीमा
पशुधन बीमा योजना-राजस्थान के तहत राज्य के पशुपालकों को दो तरह के बीमा करवाने की सुविधा दी जा रही है. इस योजना के तहत बड़े और छोटे पशुओं का बीमा अलग-अलग तरीके किया जाता है. 

  • बड़े पशुओं में गाय, भैंस, घोड़ा, ऊंट, गधा, खच्चर और बैलों का बीमा किया जायेगा.
  • छोटे पशुओं में भेड़, बकरी, खरगोश से लेकर सूअर को भी पशुधन बीमा के तहत सुरक्षा कवर मिलेगा.

पशुधन बीमा पर सब्सिडी 
अपने पशुओं को पशुधन बीमा योजना का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिये राजस्थान के पशु किसान और पशु पालकों को एक निश्चित ब्याज दर का भी भुगतान करना होगा.

  • इस योजना  के तहत बीपीएल और एससी-एसटी वर्ग के पशुपालकों को 30 फीसदी ब्याज का भुगतान करना होगा, बाकी 70 प्रतिशत ब्याज का भुगतान सरकरा करेगी.
  • वहीं अन्य वर्ग के किसानों को पशुओं को बीमा का सुरक्षा कवच प्रदान करने पर प्रीमियम की दरों पर 50 फीसदी तक अनुदान दिया जायेगा. 

पशुओं की कीमत का निर्धारण
दुधारु पशुओं को बीमा कवच प्रदान करने से पहले पशु के स्वास्थ्य और उनकी दूध उत्पादन क्षमता के आधार पर ही उनकी कीमत का निर्धारण किया जायेगा.

  • इस कड़ी में प्रति लीटर दूध देने वाली गाय पर न्यूनतम 3,000 रुपये और अधिकतम 40,000 रुपये होगी.
  • प्रति लीटर दूध  देने वाली भैंस पर न्यूनतम 4,000 रुपये और अधिकतम 50,000 रुपये रखी गई है.
  • वहीं भार वाहक पशु में घोड़ा, गधा, खच्चर और ऊंट की कीमत 50,000 रुपये तक होगी.
  • छोटे पशुओं में सुअर, भेड़ और बकरी की कीमत 5,000 रुपये तक होगी.

पशुओं के बीमा पर प्रीमियम दर
'पशुधन बीमा योजना-राजस्थान' (Pashudhan Beema Yojana-Rajasthan) के तहत राज्य के पशुपालकों को 3 साल के लिये बीमा करवाने की सुविधा दी जा रही है. इसके लिये पशुपालकों को पशु की निर्धारित कीमत पर एक साल के लिये 4.42% प्रीमियम, 2 साल के लिये 7.90 फीसदी ब्याज और तीन साल के लिये 10,85 प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान करना होगा. 

  • 'पशुधन बीमा योजना-राजस्थान' के तहत पशुओं का बीमा करवाने के लिये अपने नजदीकी जिले के पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिये https://animalhusbandry.rajasthan.gov.in/home पर भी विजिट कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Agriculture Loan: गांव में अकृषि कार्यों के लिये मिलेगा 2 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन, यहां आवेदन करने पर नहीं लगेगा चार्ज

Crop Loss Compensation: फसल में 33 फीसदी से ज्यादा नुकसान पर ही मिलेगा मुआवजा, आकलन के लिये 24 जिलों में हो चुका है सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget