एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: इस प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हुई धान खरीद, राज्य सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में धान खरीद तेजी से चल रही है. इस बार धान खरीद ने यहां नया रिकॉर्ड बनाया है. धान खरीद का आंकड़ा 100 लाख मीट्रिक टन पार कर गया है. अभी इस आंकड़े के और बढ़ने की उम्मीद है.

Paddy procurement in Chhattisgarh: देश के कई राज्यों में धान ख्रीद लगभग पूरी हो चुकी है. जबकि कुछ राज्यों में अभी भी खरीदारी जारी है. उत्तर प्रदेश में धान खरीद सुस्त गति से चल रही है. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को यह राहत दे दी है कि जबतक किसान चाहें, मंडी में आकर धान बेच सकते हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीद तेज कर दी हैं. बंपर धान खरीद से राज्य सरकार खुश है. वहीं, किसान इसलिए खुश हैं कि राज्य सरकार किसानों के खाते में 72 घंटे में ही पैसे भेज रही है. 

छत्तीसगढ़ में 100 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड धान खरीद

छत्तीसगढ़ में खरीद केंद्रों पर धान खरीद में तेजी देखने को मिल रही है. राज्य सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि यह है कि इस साल 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद ली गई है. यह एक रिकॉर्ड है. अभी तक इतनी धान खरीद राज्य में नहीं हुई है. आंकड़ों के अनुसार 17 जनवरी 2023 तक 100 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है. 

अभी और बढ़ेगी धान खरीद

धान खरीद के लिए राज्य सरकार ने अंतिम तारीख 31 जनवरी 2023 तय की है. अभी धान खरीद की समय सीमा पूरी होने में 11 दिन शेष है. धान खरीद केंद्रो ंसे जुड़े लोगों का कहना है कि केंद्रों पर काफी संख्या में किसान अभी भी धान बेचने के लिए पहुंच रहा है. आने वाले दिनों में धान खरीद और अधिक तेजी से बढ़ेगी. इस बार धान खरीद का नया रिकॉर्ड कायम होगा. 

खाद्य मंत्री ने केक काटकर दी बधाई

राज्य में धान खरीद का आंकड़ा 100 लाख मीट्रिक टन होने से राज्य सरकार के मंत्री से लेकर अधिकारी भी खुश हैं. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य में 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का आंकड़ा पार होने पर अपने निवास कार्यालय में केक काटा. उन्होंने अधिक धान खरीद होने पर भी खुशी भी जताई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की ऋण माफी कर रही है. जब से राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू हुई है. किसान वापस खेती की ओर लौट रहे हैं. 

हर साल धान की खेती में बढ़ रहे किसान

राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि किसानों का रुझान खेती बाड़ी की ओर हुआ है. आंकड़े ही सारी स्थिति बयां कर रहे हैं. वर्ष 2017-2018 की तुलना में राज्य में पंजीकृत नये किसानों की संख्या में 1.19 लाख, वर्ष 2019-2020 में 2.58 लाख, वर्ष 2020-2021 में 1.97 लाख तथा वर्ष 2021-2022 में 2.56 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है. वर्ष 2022-2023 में धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या 24.96 लाख हो गई है. इसमें  2.30 लाख नए किसान हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- गाय-भैंस पालने के लिए इस राज्य में मिलते हैं 10 लाख रुपये, यहां संपर्क करते ही बन जाएगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका
क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget