एक्सप्लोरर

Pashupalan Yojana: गाय-भैंस पालने के लिए इस राज्य में मिलते हैं 10 लाख रुपये, यहां संपर्क करते ही बन जाएगी बात

Animal Husbandry: एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक एमओयू साइन किया है, जिसमें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को 10 लाख रुपये का लोन दिए जाने का प्रावधान है.

Dairy Farming: दूध को प्रोटीन और कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स मानते हैं. देश-विदेश में दूध और इससे बने उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है. इसी का नतीजा है कि अब गांव-गांव में डेयरी फार्म खुलते जा रहे हैं. दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत नस्लों के पशुओं को बेड़े में शामिल किया जा रहा है. किसान की दिलचस्पी इसलिए भी इस काम में बढ़ रही है, क्योंकि पशुपालन-डेयरी फार्मिंग से अतिरिक्त आमदनी हो ही जाती है. खेत के लिए खाद का इंतजाम भी हो जाता है. अब सरकार भी किसानों को इस काम  में आर्थिक और तकनीकी सहयोग दे रही है.

अब राज्य सरकारें भी अपने लेवल पर किसानों को पशुपालन और डेयरी फार्मिंग से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है. इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार भी आगे आई है. राज्य सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों-पशुपालकों को 10 लाख रुपये का लोन देने की नई स्कीम निकाली है. इसका लाभ लेना भी बेहद आसान है.

क्या है ये योजना

कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश राज्य सहकारिता डेयरी फेडरेशन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक एमओयू साइन किया है, जिसका मकसद है राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ावा और इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य के किसान और पशुपालकों को दुधारु पशु खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा, वो भी किसी गारंटी के बिना ही.

अनुमान है कि इस स्कीम से छोटे और  सीमांत किसानों को भी लाभ होगा, क्योंकि महंगाई के बीच यह वर्ग ही आर्थिक तंगी के चलते कुछ नया करने से पीछे रह जाता है. ऐसे में सरकार के इस कदम से इस वर्ग के किसानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

कैसे करना होगा लोन का भुगतान

एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए इस एमओयू के अनुसार, किसान और पशुपालकों को 2 मवेशियों से लेकर, 4, 6 और 8 की संख्या में मवेशी खरीदने की छूट दी जाएगी, जिसके लिए वो अपने जिले में चिन्हित 3 से 4 बैंक की शाखाओं में लोन के लिए आवेदन कर पाएंगे.

इस योजना के तहत 10 लाख तक का मुद्रा लोन और 60,000 का नॉन मुद्रा लोन दिया जाएगा, जिसके बदल में किसानों-पशुपालकों को पहले ही 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्मिट करनी होगी. अच्छी बात यह है कि लोन की रकम को चुकाने के लिए कैसा भी दवाब नहीं होगा, बल्कि किसान चाहें तो 36 किस्तों में लोन की रकम का भुगतान कर सकते हैं.

किन-किन चीजों के लिए मिलता है लोन

वैसे तो देश में पशुपालन और डेयरी फार्मिंग के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे किसानों और पशुपालकों को आर्थिक संबल मिला है. कई योजनाओं में आवेदन करने पर केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी मंत्रालय से फंड जारी होता है तो कुछ परियोजनाओं में नाबार्ड का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग मिलता है.

इस कड़ी में अब एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी आगे आया है. एसबीआई की ओर से मिल्क कलेक्शन यूनिट के निर्माण से लेकर ऑटोमैटिक मिल्किंग मशीन, मिल्क कलेक्शन सिस्टम, मिल्क ट्रांसपोर्ट वैन आदि के लिए भी लोन दिया जाता है.

लोन की ब्याद दर भी नियम और शर्तों के आधार पर निर्धारित की जाती हैं, जो 10% से लेकर 24% तक होती हैं. इन योजनाओं में आवेदन करने के लिए अपने जिले के पशुपालन विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र या पशु चिकित्सालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- पोल्ट्री किसानों के लिए खुशखबरी! अंडा उत्पादन बढ़ाने के लिए ये राज्य देगा सब्सिडी, ये है पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी
गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी
मुर्रा भैंस खरीदने पर 75% पैसा देगी सरकार, शुरू कीजिए डेयरी का बिजनेस
मुर्रा भैंस खरीदने पर 75% पैसा देगी सरकार, शुरू कीजिए डेयरी का बिजनेस
बरसात में पशुओं में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, इन्हें कैसे बचाएं?
बरसात में पशुओं में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, इन्हें कैसे बचाएं?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget