एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: धान की एमएसपी 2040 रुपये, 1750 में बेचने को मजबूर... इस राज्य में बेहाल हुए किसान

बिहार में धान खरीद की एमएसपी 2040 रुपये तय की गई है. लेकिन यहां सरकारी नीति और बिचौलियों के चलते किसान एमएसपी पर धान नहीं बेच पा रहे हैं. किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है

Paddy Procurement In Bihar: देश के अधिकांश हिस्सों में खरीफ सीजन के धान की खरीद लगभग पूरी हो चुकी है. हालांकि कुछ राज्यों में सुस्त गति रही तो अभी भी खरीद केंद्रों पर धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं. बिहार में किसानों को धान खरीद के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है. सरकारी केंद्रों पर किसानों से मनमर्जी से धान खरीदी जा रही है. बताया गया है कि मोटा धान की एमएसपी 2040 रुपये है. लेकिन किसान मजबूरन 1720 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल ही बेचना पड़ रहा है. इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है. 

धान बेचने नहीं पहुंच रहे किसान

बिहार के जिले नालंदा में धान खरीद का लक्ष्य 1.92 लाख टन रखा गया है. अभी तक 27261 किसानों से 1.68 लाख टन धान खरीद की जा चुकी है. धान बेचने के लिए करीब 59 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था. पंजीयन के सापेक्ष बहुत कम किसान धान बेचने के लिए पहुंचे हैं. वहीं, लक्ष्य के सापेक्ष भी 24 हजार टन धान खरीद रह गई है.  

किसान सस्ते में धान क्यों बेच रहे?

राज्य के बिहार शरीफ में किसानों के सामने संकट आ गया है कि किसान सरकार के स्तर से तय दर पर धान नहीं बेच पा रहे हैं. इसके पीछे वजह बिचौलियों की मनमानी होना है. बिचौलिये किसानों से 1750 रुपये से अधिक की कीमत पर धान खरीदने को तैयार नहीं है. वहीं, बिहार में धान खरीद की जिम्मेदारी पैक्स को सौंपी गई है. उधर, पैक्स ने नमी, धूल, गर्दा के नाम पर 5 से 6 प्रतिशत की कटौती शुरू कर दी है. किसानों को सरकारी केंद्रों पर भी एमएसपी का भाव नहीं मिल रहा है. इसी कारण सस्ते में बेचने को मजबूर हैं. 

15 फरवरी तक होनी है धान खरीद

बिहार में धान खरीद का लक्ष्य 45 लाख एमटी है. यह लक्ष्य 15 फरवरी तक हासिल किया जाना है. लेकिन यहां धान खरीद के सही सही आंकड़े राज्य सरकार के स्तर से जारी नहीं किए गए हैं. बिहार में जिलों की संख्या 48 है. बताया गया है कि प्रत्येक जिले में ही धान खरीद की स्थिति बेहद सुस्त बनी हुई है. बिहार के जमुई जिले में 9786 एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला था. लेकिन अभी तक लक्ष्य ही पूरा नहीं हो पाया है. रिपोर्ट के अनुसार, धान खरीद को केवल दस दिन बचे हैं. जिले के 949 किसानों से केवल 5906 एमटी धान की खरीद की गई है. वहीं, 641 किसानों के खाते में साढ़े 8 करोड़ रुपये भेजा गया है. उत्तर बिहार में एक नवंबर से धान खरीद शुरू कर दी गई थी. वहीं, दक्षिण बिहार में धान खरीद 15 नवंबर से हुई. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Paint Production: नक्सली क्षेत्र में गोबर के पेंट से बढ़ेगी इनकम, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाई यूनिट... अब ये है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
गन्ने से बने इथेनॉल की नहीं होगी खरीद, सरकार का बड़ा फैसला
गन्ने से बने इथेनॉल की नहीं होगी खरीद, सरकार का बड़ा फैसला
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget