एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: खरीद केंद्रों पर धान बेचेंगे किसान, खाएंगे मुफ्त भोजन, इस राज्य सरकार ने मंडियों में ये व्यवस्था कर दी है

धान बेचने पहुंचे किसानों को खरीद केंद्रों पर मुफ्त भोजन भी मिलेगा. किसानों के हित में कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने यह व्यवस्था कर दी गई हैं. खरीद केंद्रों के बराबर में कैंटीन खोली हैं.

Paddy Procurement In Odisha: देश के कई राज्यों में धान खरीद चल रही है. उत्तर प्रदेश में धान खरीद सुस्त है तो यहां प्रदेश सरकार ने किसानों को रियायत दी है कि जबतक किसान चाहें, मंडी में धान आकर बेच सकते हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में धान खरीद जारी है. वहां भी किसानों को राहत दी जा रही है. हर राज्य सरकार अपने स्तर से किसानों के हित में कदम उठा रही है. अब ओड़िशा सरकार की ओर से ऐसी शानदार पहल की गई है. राज्य सरकार के इस कदम से किसानों ने राहत की सांस ली है. 

किसानों के लिए खोली कैंटीन, मिलेगा फ्री खाना

ओडिशा में मंडियों में किसान बहुत दूर से धान बेचने के लिए आते हैं. कई बार वह सुबह के समय खाली पेट ही मंडी पहुंच जाते हैं. उनके पास समय का अभाव होता है और कई बार पैसे भी नहीं होते. ऐसे किसानों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से पहल की गई है. धान खरीद केंद्रों के पास ही किसानों के लिए मुफ्त कैंटीन खोली गई है. यहां किसान फ्री में भोजन कर सकेंगे. 

गजपति जिले में खोली गईं कैंटीन

गजपति जिले में किसानों को लिए ऐसी ही कैंटीन की शुरुआत की गई है. गजपति के अलावा परलाखेमुंडी, काशीनगर, उपलाडा और गरबांध में भी कैंटीन की शरुआत की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गजपति के जिलाधिकारी लिंगराज पांडा ने बताया कि परलाखेमुंडी विनियमित बाजार समिति (आरएमसी) की ओर से चलायी जा रही मुफ्त कैंटीन में क्षेत्रों के महिला स्वयं सहायता समूहों भोजन सब्जी तैयार करती हैं. इसी भोजन और सब्जी को किसानों को फ्री में दिया जाता है. किसानों को मुफ्त भोजन दोपहर में मिलेगा. यह सुविधा उन किसानों के लिए है, जो भोजन करने के लिए घर नहीं जा पाते हैं. 

15 कैंटीन खोलने की योजना

धान खरीद केंद्रों पर आरएमसी की ओर से भोजन के साथ किसानों को ठंडा पानी और अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं. लेकिन अभी कई धान खरीद केंद्र ऐसे हैं, जहां किसानों को इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है. अब जिला प्रशासन इन खरीद केंद्रों पर भी फ्री कैंटीन खोलने की योजना बना रहा है. जिला प्रशासन की मानें तो जिले में करीब 15 कैंटीन इसी तरह की खोली जाएंगी. इससे किसानों का भला हो सकेगा. 

हर कैंटीन में 20 किसान भोजन खा रहे

नागरिक आपूर्ति अधिकारी प्रफुल्ल कुमार बेहरा ने बताया कि कैंटीन की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है. देखा गया है कि हर दिन करीब 20 किसान कैंटीन में मुफ्त भोजन ले रहे हैं. कैंटीन संचालन का खर्चा आरएमसी को दिया जाता है. प्रति किसान खाने के एवज में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति किसान 60 रुपये दिए जाते हैं. जिन अन्य स्थानों पर कैंटीन खोलने की तैयारी हैं. वहां भी इसी तरह खर्चे को मैनेज किया जाएगा. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- बीजों की उपलब्धता से लेकर जैविक उत्पादन और निर्यात में कैसे मदद करेंगी नई सहकारी समितियां, आसान भाषा में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त के महीने में अपने खेत में बोएं ये सब्जियां, सबसे ज्यादा होगी कमाई
अगस्त के महीने में अपने खेत में बोएं ये सब्जियां, सबसे ज्यादा होगी कमाई
Money Plant Care: घर पर लगा मनी प्लांट अचानक सूखने लगा है? इन तरीकों से रहेगा हरा-भरा
घर पर लगा मनी प्लांट अचानक सूखने लगा है? इन तरीकों से रहेगा हरा-भरा
मछली पालकों को सरकार की सौगात, फ्री बीमा योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
मछली पालकों को सरकार की सौगात, फ्री बीमा योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
मानसून की खेती में कमाई बढ़ाएंगी ये सब्जियां, सही समय पर बुवाई से मिलेगा फायदा
मानसून की खेती में कमाई बढ़ाएंगी ये सब्जियां, सही समय पर बुवाई से मिलेगा फायदा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget