एक्सप्लोरर

धान की फसल पर पीले धब्बे, इस रोग की दस्तक

धान की पत्तियों पर पीले-कत्थई धब्बे फसल बर्बाद कर सकते हैं. यह खतरनाक खैरा रोग पैदावार 30% तक गिरा देता है. जानें किन तरीकों से और कैसे फसल को इस रोग से बचाया जा सकता है.

धान की रोपाई के बाद जब पौधे हरे-भरे होकर बढ़ रहे होते हैं. इस दौरान कई बार खेतों में अचानक पौधों का रंग तेजी से बदलने लगता है. अगर आपको भी अपनी धान की फसल की पत्तियों पर हल्के पीले, कत्थई रंग के अजीब धब्बे दिखाई दे रहे हैं. तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें. यह धान की फसल में लगने वाले सबसे खतरनाक खैरा रोग की दस्तक हो सकती है. अक्सर किसान इसे  मामूली पीलापन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

लेकिन धीरे-धीरे यह बीमारी पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लेती है. समय रहते अगर इसकी पहचान और इलाज न किया जाए. तो पौधों की ग्रोथ पूरी तरह रुक जाती है. तने कमजोर पड़ जाते हैं और कल्ले भी नहीं फूटते. नतीजतन फसल की कुल पैदावार में 25 से 30 फीसदी तक की भारी गिरावट आ सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह रोग क्यों फैलता है इसके मुख्य लक्षण क्या हैं और इससे फसल को कैसे बचाया जा सकता है. 

खैरा रोग के शुरुआती लक्षण

खैरा रोग लगने की सबसे बड़ी वजह मिट्टी में जिंक की भारी कमी होना है. जब जमीन में जिंक की कमी होती है. तो धान की रोपाई के 15 से 20 दिन बाद पौधों की निचली पत्तियों पर हल्के पीले रंग के धब्बे उभरने लगते हैं. जैसे-जैसे वक्त बीतता है यह पीले धब्बे गहरे कत्थई और लाल-भूरे रंग में बदलने लगते हैं. पत्तियां सिरों से सूखकर सिकुड़ने लगती हैं.

जिससे पूरा पौधा एकदम बेजान और कमजोर दिखने लगता है. अगर आप इससे प्रभावित ऐसे किसी पौधे को जड़ से उखाड़कर ध्यान से देखेंगे. तो उसकी जड़ें भी सामान्य सफेद होने के बजाय भूरी नजर आएंगी. खेत में जगह-जगह पौधों के गोल दायरे में सूखना भी इस बात का साफ संकेत है कि जमीन में जिंक का स्तर काफी नीचे गिर चुका है और पौधों को तुरंत मदद चाहिए.


धान की फसल पर पीले धब्बे, इस रोग की दस्तक

जिंक सल्फेट और चूने का घोल असरदार 

जैसे ही खेत में खैरा रोग के लक्षण नजर आएं. बिना कोई देर किए तुरंत जिंक का छिड़काव करना चाहिए. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके लिए प्रति एकड़ 1 किलोग्राम जिंक सल्फेट 21% और 500 ग्राम बुझा हुआ चूना लेकर उसे 100 से 150 लीटर साफ पानी में अच्छी तरह घोल लें. अगर किसी वजह से बुझा हुआ चूना तुरंत न मिल पाए तो आप चूने की जगह पर 1 से 2 किलोग्राम यूरिया मिलाकर भी यह घोल तैयार कर सकते हैं. 

इस तैयार मिश्रण का छिड़काव तेज धूप ढलने के बाद यानी सुबह या शाम के ठंडे मौसम में फसल पर अच्छी तरह करें. अगर खेत में रोग का असर बहुत ज्यादा फैला हुआ है. तो पहला स्प्रे करने के ठीक 10 से 12 दिन बाद दूसरा छिड़काव जरूर करें. इससे पौधे तेजी से रिकवर होकर दोबारा पूरी तरह हरे-भरे हो जाते हैं.


धान की फसल पर पीले धब्बे, इस रोग की दस्तक

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप से ही बुक हो जाएगी खाद, किसानों को करना होगा बस ये काम

दोबारा न लगे खैरा रोग इसके लिए अपनाएं यह टिप्स

खैरा रोग को दोबारा खेत में पनपने से रोकने के लिए जमीन की तैयारी के वक्त ही कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. अगली बार जब भी आप धान की रोपाई की योजना बनाएं तो खेत की आखिरी जुताई के समय ही प्रति एकड़ 10 से 12 किलोग्राम जिंक सल्फेट मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें. इससे नए पौधों को रोपाई के पहले दिन से ही जरूरी पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है. इसके अलावा खेत में लगातार धान और गेहूं की फसल लगाने के बजाय फसल चक्र अपनाएं और बीच में दलहनी फसलें जरूर उगाएं.

खेत में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद, कंपोस्ट और ढैंचा जैसी हरी खाद का इस्तेमाल करने से मिट्टी की सेहत सुधरती है और सूक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है. इसके अलावा समय-समय पर अपने खेत की मिट्टी जरूर चेक करवाएं जिससे जरूरत के अनुसार सही खाद डालकर अच्छी उपज हासिल की जा सके.

यह भी पढ़ें: प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget