एक्सप्लोरर

पहले बारिश, अब ओले! किसानों की आलू-सरसों ही नहीं... अफीम भी बर्बाद हो गई

राजस्थान में बारिश तो पहले ही किसानों को परेशान कर रही थी. अब ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है. ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाओं से अन्य फसलों के अलावा अफीम को भी नुकसान हुआ है.

Hailstorm In Rajasthan: किसानों पर आपदाओं का संकट हमेशा रहा है. वर्ष 2022 खरीफ सीजन में बाढ़, सूखा और बारिश ने फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया. किसानों की करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो गईं. फिर कीट रोगों ने किसानों की फसलों का नुकसान किया. पिछले कुछ दिनों से किसानों की फसलों को पाला सता रहा था तो अब बारिश ने नुकसान करना शुरू कर दिया है. लेकिन कुदरत का कहर यही नहीं थम रहा. अब ओले ने किसानों की फसलों को बड़ी क्षति पहुंचाई है. इस बार खबर राजस्थान से है. यहां आसमान से इतना ओला बरसा है कि सड़कों पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. 

15 एमएम तक के ओले पड़े

मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान के उदयपुर में 15 एमएम तक के ओले पड़े हैं. इतने मोटे ओले होने के कारण किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है. ओलावृष्टि अधिक होने के कारण किसानों की पारंपरिक फसल आलू, चना, सरसों को बहुत अधिक नुकसान हुआ हैं. लाखों के नुकसान से किसान परेशान है. 

अफीम को भी नुकसान पहुंचा

राजस्थान में कुछ क्षेत्र में अफीम की खेती भी की जाती है. किसानों का कहना है कि आसमान से बर्फ के रूप में मोटे ओले बरसें हैं. ओलों के कारण ही यहां उगाई गई अफीम की पफसल को भी नुकसान हुआ है. किसान खेतों में जाकर अफीम की फसल के रखरखाव में जुट गए हैं. बता दें कि अपफीम की खेती को विश्व की सबसे महंगी खेती में से एक माना जाता है. ऐसे में किसान फसल नुकसान से खासे परेशान हैं. 

इन क्षेत्रों में डेढ़ लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान

जोधपुर संभाग के जालौर जिले में लगातार बारिश जारी है. बारिश अधिक होने के कारण यहां तापमान बहुत तेजी से गिरा है. किसान अधिक बारिश और ठंड के कारण फसल नुकसान को बचाने के लिए बाहर कदम नहीं रख पा रहा है. भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी राजस्थान में चल रही हैं. इससे जो फसल नीचे पड़ी हुई है. उसे अधिक नुकसान हो सकता है. राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा में करीब 1.5 लाख हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुंचा है. 

अभी जारी रहेगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. यहां तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. कहीं कहीं हलकी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं किसान परेशान है कि ऐसे मौसम में फसलों का बचाव कैसे करे?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- Milletpreneurship के मंत्र से बूस्ट हो रही महिलाओं की इनकम, पीएम मोदी ने किसानों को भी सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
गिर, साहीवाल या थारपारकर, कौन सी गाय देती है सबसे ज्यादा दूध?
गिर, साहीवाल या थारपारकर, कौन सी गाय देती है सबसे ज्यादा दूध?
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget