एक्सप्लोरर

Agriculture Machinery: फार्म मशीनरी बैंक खोलने के लिये किसानों को मिलेगी 80% की सब्सिडी, यहां करें आवेदन

Farm Machinery Bank: इस योजना की मदद पाकर किसान कम लागत में खेती कर पायेंगे. गांव के लोगों के लिये भी रोजगार और दोगुना आमदनी का रास्ता तैयार होगा.

Subsidy on Machinery in India: किसानों के लिये खेती-किसानी और आसान बनाने और लागत कम करने में मशीनों का इस्तेमाल सुविधाजनक साबित हो रहा है. देश के ज्यादातर इलाकों में किसान बुवाई से लेकर कटाई तक मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें कुछ किसान मशीनों को सब्सिडी पर खरीद लेते हैं, तो कुछ मशीनों खरीदने के बजाये किराये पर लेना पसंद करते हैं. इससे किसानों पर खर्च का बोझ भी नहीं पड़ता और खेती संबंधी काम भी आसानी से निपट जाते हैं. खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने भी ऊंची दरों पर सब्सिडी का ऐलान किया है, ये सब्सिडी फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत दी जा रही है.

क्या है फार्म मशीनरी बैंक योजना
किसानों पर मशीनों की खरीद का बोझ कम करने के लिये सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है. इस योजना के जरिये फार्म मशीनरी बैंक खोलकर खेती के लिये किसानों को किराये पर मशीनें दी जायेंगी. जिससे कम लागत में खेती करने में आसानी होगी ही, गांव के लोगों के लिये रोजगार और दोगुना आमदनी का रास्ता भी तैयार होगा. 

  • इस योजना के तहत देश के अलग-अलग इलाकों में 50,000 से ज्यादा कस्टम हायरिंग सेंटर बनाये जायेंगे, जो फार्म मशीनरी बैंक खोलने में किसानों की मदद करेंगे.
  • एक फार्म मशीनरी बैंक खोलने के लिये सरकार की ओर से 3 साल में एक बार 80% सब्सिडी दी जायेगी.
  • किसान चाहें तो सालभर में अलग-अलग मशीनें खरीदकर भी सब्सिडी ले सकते हैं.  
  • ये सब्सिडी सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, प्लाऊ, थ्रेसर, टिलर, रोटावेटर जैसी मशीनों की खरीद के खर्च को कम करने के लिये दी जायेगी.
  • रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना का लाभ पहले अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं, बीपीएल कार्ड धारक और छोटे किसानों को दिया जायेगा.
  • किसान चाहें तो अपने गांव में फार्म मशीनरी बैंक खोलने के लिये ई-मित्र सेंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किसे मिलेगा योजना का लाभ
वैसे तो देश का हर किसान फार्म मशीनरी बैंक योजना का लाभ ले सकता है, लेकिन सरकार ने लाभार्थी के लिये पात्रता निर्धारित की है. पात्रता के अनुसार ही आवेदक भारत का स्थाई नागरिक और कम से कम 18 वर्ष की उम्र होनी चाहिये. इसके अलावा किसान के पास कुछ दस्तावेजों का होना भी अनिवार्य है.

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • बैंक की पास बुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मशीनरी के बिल की कॉपी

यहां करें आवेदन
फार्म मशीनरी बैंक योजना से लाभ लेने के लिये आधिकारिक वेबसाइट https://agrimachinery.nic.in/ पर जायें.

  • अब बेवसाइट पर नीचे दिये गये Direct Benefit Transfer in Agriculture Mechanization ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • फार्म मशीनरी बैंक योजना का वेबपेज खुलते ही Registration के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी कैटेगरी का चुनाव करें.
  • अगर आप किसान हैं तो फार्मर के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद Registration Form खुल जायेगा.
  • Registration Form में सभी जानकारियां ठीक प्रकार भरकर दस्तावेजों के साथ अपलोड करें.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर दिखाये गये Registration Number पर क्लिक करें.
  • अब योजना के लिये आपका पंजीकरण हो गया है.
  • किसान चाहें तो रिजल्ट का अपडेट लेने के वेबसाइट पर ही लिये Track your application पर क्लिक करके जानकारी ले सकते हैं.
  • इसके अलावा सब्सिडी की राशि मापने के लिये बेवसाइट पर दिये गये Subsidy calculator ऑप्शन पर भी क्लिक कर सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिये बेवसाइट पर दिये गये  Contact Us के ऑप्शन पर क्लिक करके Customer Care या फिर योजना से संबंधित अधिकारियों से भी जुड़ सकते हैं.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Digital Farming: खेती-किसानी को आसान बनायेंगे ये 5 मोबाइल एप, जानें इनके फायदे

खेती में नहीं मिल रहा सही पैसा तो 35% की छूट पर लगाएं Food Processing Unit, यहां करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paddy Crop: भिवंडी के किसानों पर मंडराया संकट, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
भिवंडी के किसानों पर मंडराया खतरा, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget