एक्सप्लोरर

Crop Damage: पाला नहीं, यहां इस अनोखी वजह से बर्बाद हो रही 5400 एकड़ फसल, किसानों को लाखों का नुकसान

बिहार में किसानों को पहले बाढ़, सूखे और बारिश ने नुकसान पहुंचाया. अब नीलगाय की वजह से किसानों की करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो गई. नीलगाय के रूप में बिहार में किसानों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है.

Crop Damage In Bihar: खरीफ सीजन में बाढ़, बारिश और सूखे ने किसानों की फसलों को खूब नुकसान पहुंचाया. बारिश के कारण किसानों की करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो गईं. सूखा और बाढ़ की चपेट में आकर भी फसलें तबाह हुईं. इसके अलावा कीटों के हमले और रोगों से भी किसानों को नुकसान हुआ. बिहार में किसानों के सामने अब नया संकट खड़ा हो गया है. यहां किसान कड़ाके की ठंड में पहरेदारी करने को मजबूर हैं. 

बिहार में नीलगाय कर रही नुकसान

बिहार में किसान सैंकड़ों नील गायों से परेशान है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जमालपुर प्रखंड में काफी संख्या में नीलगाय झुंड में आती हैं और खेत को चरना शुरू कर देती हैं. किसानों के सामने दिक्कत यह रही है कि भयंकर ठंड में किसान फसलों का पहरा लगा रहे हैं. कुछकिसान कड़ाके की ठंड में खेत पर नहीं पहुंच पाते हैं तो नीलगाय उनकी फसलों को चट कर देती हैं. जिले के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी भागों में नीलगाय नुकसान पहुंचा रही हैं. 

5400 एकड़ में लगी दलहन की फसल हो रही बर्बाद

बिहार के मुंगेर स्थित प्रखंड में लगभग 5400 एकड़ में दलहन की फसल की बुवाई हो चुकी है. इस फसल को नीलगाय बर्बाद कर रही हैं. इंद्ररुख, रामपुर व फरदा बहियार में लगी गेहूं, मसूर, चना, सरसों की फसल की बुवाई हो चुकी है. फसल बुवाई में प्रति एकड़ 6 हजार रुपये खर्चा हुआ है. लेकिन नील गायों के नुकसान पहुंचाने के कारण किसानों को डर है कि यदि यही हाल रहा तो लागत तक नहीं निकल पाएगी. 

राज्य सरकार से मदद की गुहार

किसानों ने स्टेट गवर्नमेंट से मदद की गुहार लगाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि खरीपफ सीजन मंे बारिश और सूखे ने फसलों को नुकसान पहुंचाया था. पाले से भी फसलों को बचाने की कवायद चल रही है. लेकिन अब नया संकट किसानों के सामने है. नीलगाय हजारों एकड़ फसल को चर रही हैं. नीलगाय के कारण फसलों की उत्पादकता घट जाएगी. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, वन विभाग और राज्य सरकार से मदद मांगी है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- जैविक खेती को लेकर किसानों के मन में भ्रम, क्या सच में कम हो जाता है प्रोडक्शन, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gopal Ratna Award 2026: डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget