एक्सप्लोरर

Bio Fertilizer: कैमिकल फर्टिलाइज से कहीं ज्यादा शक्तिशाली है नीम केक उर्वरक, फसल की उपज बढ़ाने के साथ करेगा कीटों का सफाया

Best Bio Fertilizer: नीम केक उर्वरकों का इस्तेमाल करने पर फसल की आधी बीमारियां दूर हो जाती है, जिससे कीटनाशी और कवकनाशी पर खर्चा करने की जरूरत नहीं होती.

Neem Cake Fertilizer: खेतों में रसायनिक उर्वरकों के बढ़ते इस्तेमाल (Chemical Fertilizer) के कारण मिट्टी अपनी उपजाऊ शक्ति खोती जा रही है. बेशक फसलों से बेहतर उत्पादन मिल जाता है, लेकिन पर्यावरण को इससे कई नुकसान होते हैं. यही कारण है कि कृषि विशेषज्ञ भी किसानों को जैविक खाद (Organic Manure) और जैव उर्वरकों (Bio Fertilizer) का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. बता दें कि जैव उर्वरक फसलों के लिये तो फायदेमंद हैं ही, ये उत्पादन बढाने के साथ-साथ मिट्टी की सेहत को भी बनाये रखते हैं.

रसायनिक उर्वरकों के मुकाबले जैव उर्वरक कम खर्चीले होते हैं, जिसके चलते खेती की लागत को कम करने में खास मदद मिलती है. ऐसी ही विशेषताओं से भरपूर उर्वरक है नीम केक उर्वरक(Neem Cake Fertilizer), जिसमें नीम की कीटनाशी खूबियों के साथ-साथ फसलों का उत्पादन बढ़ाने के गुण भी मौजूद है.  

नीम केक उर्वरक
नीम केक उर्वरक खाद के साथ-साथ कीट नियंत्रण का भी काम करता है. इससे फसलों का विकास और सुरक्षा साथ में ही होती रहती है. बता दें कि नीम आधारित उर्वरक को नीम की निंबोली और उसे बीज का प्रसंस्करण करके बनाया जाता है. 

  • नीम केक उर्वरक बनाने के लिये नीम की निंबोली को सुखाकर इसका तेल निकाला जाता है, जिसके बाद बाकी बचे अवशेषों को उर्वरकों कहा जाता है.
  • कई किसान नीम केक बनाने के लिये नीम की छाल, निंबोली और नीम की पत्तियों का एक साथ इस्तेमाल भी करते हैं.
  • इस बीच तरल पदार्थ को कीटनाशक और नीम के बचे अवशेषों को उर्वरक के तौर पर फसलों के बीच में डाला जाता है. 
  • बता दें कि नीम आधारित उर्वरक यानी नीम केक उर्वरक का इस्तेमाल बागवानी और फूलदार फसलों के लिये काफी फायदेमंद रहता है.
  • आजकल शहरों में बढ़ते बागवानी के चलन में घर पर ही फल, फूल, सब्जी के शौकीन लोग भी नीम केक उर्वरक का इस्तेमाल करते हैं.

नीम केक उर्वरक के फायदे
दूसरे जैव उर्वरकों की तरह ही नीम केक उर्वरक का इस्तेमाल (Benefits of Neem cake Fertilizer)करने पर मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती और मिट्टी के रोग फसलों पर हावी नहीं होते.

  • नीम केक उर्वरकों का इस्तेमाल करने पर फसल की आधी बीमारियां दूर हो जाती है, जिससे कीटनाशी और कवकनाशी पर खर्चा करने की जरूरत नहीं होती.  
  • इसके इस्तेमाल से फसलों की पैदावार बेहतर होती है, साथ ही चेंपा, तैला, थ्रिप्स, सफेद मक्खी जैसे कीटों की समस्या भी दूर हो जाती है. 

नीम केक उर्वरक की कीमत
नीम केक उर्वरक फसलों के लिये तो फायदेमंद है ही, साथ ही किसानों के लिये आमदनी का जरिया बन सकता है. नीम केक उर्वरक (Neem cake Fertilizer Price) को बाजार में  50 Kg के दाम पर बेचा जा रहा है. इस उर्वरक की एक ही बोरी 9000 रुपये तक की कीमत पर बिकती है.

एक तरह से देखा जाये तो यह दूसरे उर्वरकों के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद और पर्यावरण अनुकूल होता है. इसका इस्तेमाल (Neem cake Fertilizer) करने पर फसलों में यूरिया पर निर्भरता को भी कम किया जा सकता है, क्योंकि नाइट्रोजन (Nitrogen Fertilizer) का भी बेहतरीन स्रोत है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Agriculture Advisory: धान की फसल में तेजी से बढ़ रहा है बौनापन का वायरस, एक्सपर्ट्स ने बाताया इस तरह करें इलाज

Electricity Connection: राजस्थान में 30 सितंबर तक मिल जायेगी कृषि बिजली की सुविधा, 6,000 से ज्यादा कनेक्शन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget