एक्सप्लोरर

Rose Farming: गुलाब की खेती करनी है, कैसी मिट्टी और मौसम रहेगा ठीक?

गुलाब की खेती कम पैसों में ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती है. जानें कैसे होगी गुलाब की खेती और कौन-सी मिट्टी रहेगी ठीक? गुलाब की खेती के लिए अक्टूबर से दिसंबर का समय सबसे ठीक माना जाता है.

Rose Farming: गुलाब की खेती कम पैसों में ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती है, पर उसके लिए जरूरी है कि गुलाब की खेती सही से की जाए. गुलाब की खेती करने के लिए सही मौसम का पता होना जरूरी है. साथ ही, यह जानकारी भी होनी चाहिए कि कौन-सी मिट्टी में गुलाब के फूल अच्छी तरह बढ़ते हैं? जानते हैं कि कैसे आप गुलाब की अच्छी खेती कर सकते हैं?

कौन-सा मौसम रहेगा ठीक?

गुलाब की खेती के लिए अक्टूबर से दिसंबर का समय सबसे ठीक माना जाता है. इस समय बहुत अधिक गर्मी नहीं होती. साथ ही, मौसम ठंडा बना रहता है. इस मध्यम तापमान में गुलाब की नई जड़ों का विकास बहुत तेजी से होता है. वहीं, पौधा भी मिट्टी में अपनी पकड़ मजबूत कर लेता है. गुलाब के लिए दिन का तापमान 25 सेल्सियस  से 30 सेल्सियस और रात का तापमान 12 सेल्सियस से 15 सेल्सियस सही होता है.

अक्टूबर से दिसंबर के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में यही तापमान रहता है. इस मौसम में पौधों की नई शाखाएं अच्छे से निकलती हैं.  सर्दियों की हल्की ठंडक और गुनगुनी धूप गुलाब के फूलों के लिए टॉनिक का काम करती है. इस मौसम में आने वाले फूलों का आकार बड़ा होता है. उनकी पंखुड़ियां घनी होती हैं और फूलों का रंग अच्छा गहरा  और आकर्षक निकलकर आता है.

कैसी मिट्टी रहेगी सही? 

गुलाब की खेती करने के लिए उपजाऊ, हल्की दोमट या बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है. इस मिट्टी में रेत, गाद और चिकनी मिट्टी का सही मिश्रण होता है. इसमें हवा का प्रवाह अच्छा रहता है, जिससे गुलाब की जड़ों को ऑक्सीजन मिलती है. इससे जड़ें बहुत आसानी से और गहराई तक पहुंच पाती हैं. मिट्टी में गोबर की खाद मिलाने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है, जो पौधे को लगातार जरूरी पोषक तत्व देती है. साथ ही, मिट्टी का पीएच मान 6.0 से 7.5 होना चाहिए. इस पीएच रेंज में गुलाब का पौधा मिट्टी में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्वों जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश को सबसे अच्छी तरह सोख पाता है. अगर पीएच बहुत ज्यादा या कम होगा तो खाद डालने पर भी पौधा उसमें पनप नहीं पाएगा. वहीं, इस मिट्टी में गुलाब की जड़ खराब होने का खतरा भी बहुत कम होता है. 

यह भी पढ़ें: खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?

इन बातों का रखें विशेष ध्यान 

गुलाब को धूप की भी जरूरत होती है. ऐसे में इसे ऐसी जगह लगाएं, जहां सुबह से दोपहर तक की सीधी और तेज धूप मिले. गुलाब को पानी तब दें, जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी दिखे. गमले या खेत में पानी कभी रुकना नहीं चाहिए. पानी हमेशा पौधे की जड़ में दें. पत्तियों पर पानी छिड़कने से फंगस होने का खतरा बढ़ जाता है. सही समय पर पौधों की छंटाई करें. कटी हुई टहनियों को फंगस से बचाने के लिए बाविस्टिन पाउडर का इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Farmers Success Stories: भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget