एक्सप्लोरर

Pashupalan Yojana: देसी नस्ल की बकरियां बढ़ाएंगी इनकम, बिजनेस के लिए 75% पैसा तो सरकार दे रही है, पढ़ें प्लान

Goat Farming: देसी नस्ल की बकरियों में सुधार के लिए 75% सब्सिडी पर देसी नस्ल के बकरे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. पशुपालक सिर्फ 25% पैसा देकर जमनापारी, बारबरी और सिरोही नस्ल का बकरा खरीद सकते हैं.

Subsidy on Goat: बकरियों को गरीब की गाय भी कहते हैं, जो लोग गाय-भैंस जैसे बड़े दुधारु पशु पालने में सक्षम नहीं है, वो बकरी पालन करके अपनी आजीविका चला रहे हैं. बाजार में बकरियों के दूध और मीट की काफी डिमांड रहती है. इसके दूध में कई पोषक तत्व और औषधीय गुण भी होते हैं. सर्दियों के समय बुखार-ताप, सर्दी-जुकाम और डेंगू बीमारी होने पर बकरी के दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है. पिछले कुछ सालों में बकरी फार्म का यह बिजनेस भी फायदे का सौदा बनकर सामने आया है. आज बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं.

राष्ट्रीय पशुधन मिशन, पशु किसान क्रेडिट कार्ड और पशुधन बीमा योजना के तहत बकरी पालन के लिए आर्थिक और तकनीकी मदद दी जाती है. राज्य सरकारें भी अपने लेवल पर तमाम योजनाएं चलाती हैं. मध्य प्रदेश सरकार ने भी देसी नस्ल की बकरियों में सुधार और विस्तार के लिए 'नर बकरा प्रदाय योजना' चलाई है, जिसके तहत बकरी पालकों को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है. इससे बकरी पालकों को अपना बिजनेस बढ़ाने में भी खास मदद मिलेगी

देसी नस्ल की बकरियों में सुधार
मध्य प्रदेश में अब देसी नस्ल की बकरी पालन के लिए अनुदानित दरों पर जमनापारी,  बारबरी और सिरोही नस्ल का बकरा दिया जा रहा है. यदि आप भी बकरी पालन करते हैं तो 25 प्रतिशत पैसा देकर देसी बकरा खरीद सकते हैं. नर बकरा प्रदाय योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा.

इस योजना के तहत गरीब, छोटे और भूमिहीन किसान-पशुपालकों और बेरोजगारों को जोड़ा गया है. नियमों के अनुसार, जो लोग पहले से ही बकरी पालन करते हैं, उन्हें ही देसी नस्ल के बकरे की खरीद पर अनुदान दिया जाना है, जिससे बकरी फार्म में बकरियों का कुनबा बढ़ाया जा सके. इससे पशुपालकों की आय बढ़ाने में भी खास मदद मिलेगी.

यहां करें आवेदन
नर बकरा प्रदाय योजना में आवेदन करने पर सिर्फ मध्य प्रदेश के निवासी किसान या पशुपालकों को ही 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए अपने जिले के नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु औषधालय के प्रभारी/ उपसंचालक और पशु चिकित्सा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

देसी नस्लों को मिलेगा बढ़ावा
देश में देसी नस्ल के पशुओं के सरंक्षण और संवर्धन का काम किया जा रहा है. राष्ट्रीय गोकुल मिशन से लेकर कई योजनाओं के जरिए किसान और पशुपालकों को देसी नस्ल की गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी, सुअर, ऊंट आदि पालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

इस उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें आर्थिक अनुदान और तकनीकी सहायता भी दे रही हैं, ताकि पशुपालन की शुरुआती लागत को  बोझ ना पड़े और देश में देसी नस्ल के पशुधन की संख्या बढ़ाई जा सके. मध्य प्रदेश सरकार की नर बकरा प्रदाय योजना का भी यही उद्देश्य है.

इस स्कीम से राज्य में देसी नस्ल की बकरियों की संख्या बढ़ेगी, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और गरीबों को आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो पाएगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ब्रीडिंग फार्म क्या है? कैसे ये पशुपालकों की आय बढ़ाता है? ब्रीडिंग फार्म के लिए भी अनुदान देती है सरकार, जानें विस्तार से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaggery from 1 quintal sugarcane: 1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
धान की फसल में बंपर कल्ले चाहिए, तो रोपाई के 30 दिन बाद जरूर करें यह काम
धान की फसल में बंपर कल्ले चाहिए, तो रोपाई के 30 दिन बाद जरूर करें यह काम
जुलाई में गोभी की बुवाई से बढ़ सकती है कमाई, किसानों के लिए सही मौका
जुलाई में गोभी की बुवाई से बढ़ सकती है कमाई, किसानों के लिए सही मौका

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget