एक्सप्लोरर

MSP पर 80 लाख टन गेहूं खरीदेगी एमपी सरकार, 3480 केंद्रों से पंजीकरण करवा सकेंगे किसान

Rabi Season 2023: एमएसपी पर गेहूं बेचने वाले किसानों को सीधा बैंक खाते में पेमेंट मिलेगा. व्यापारी और बिचौलियों की मध्यस्थता की भी चिंता नहीं रहेगी. रजिस्टर्ड किसान बिना गड़बड़ी के वाजिब दाम पा सकेंगे

Wheat Procurement: रबी विपणन सीजन के लिए गुजरात और मध्य प्रदेश में नए गेहूं की आवक चालू हो गई है, हालांकि अभी गेहूं की खरीद धीमी गति से ही चल रही है. मध्य प्रदेश में किसानों से इस बार सरकार 2,125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदने जा रही है. राज्य में 3,480 केंद्रों पर पंजीयन की प्रक्रिया चालू हो गई है. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के लिए मुताबिक, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं. 50 रुपये के निर्धारित शुल्क पर एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर या लोकसेवा केंद्र पर भी देकर पंजीयन की सुविधा दी जा रही है.

इन बातों का रखें खास ध्यान
जानकारी के लिए बता दें कि पंजीकरण के दौरान किसान को गेहूं के बुवाई के रकबा और गेहूं की खरीद के लिए चुने गए केंद्र की जानकारी देनी होगी, जिसका सत्यापन पटवारियों से करवाया जाएगा. एमएसपी पर गेहूं बेचने वाले किसानों को सीधा बैंक खाते में पेमेंट मिलेगा. इससे व्यापारी और बिचौलियों की मध्यस्थता की चिंता नहीं रहेगी और बिना गड़बड़ी के सीधा किसानों को गेहूं बिक्री का पैसा मिलेगा.

सरकार ने खोले 3,480 पंजीयन केंद्र 
खाद्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो मध्य प्रदेश में किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए 3,480 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, जो भी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचना चाहते हैं उन सब के लिए पंजीयन की प्रक्रिया अनिवार्य है. कुछ समय पहले तक सरकार को गेहूं बेचने के नियम अलग थे. किसान को मोबाइल पर तारीख मिलती थी और इसी तारीख को गेहूं बेचना अनिवार्य रहता था, जबकि नई व्यवस्था से किसी भी समय गेहूं बेच सकते हैं. 

ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन
किसान ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. चाहें तो एमपी किसान एप्लीकेशन की मदद स्व-पंजीकरण भी कर सकते हैं. इस दौरान मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिससे किसान की पहचान प्रमाणित की जाएगी. किसान को अपना बैंक खाता नंबर और आधार कार्ड संख्या भी दर्ज करवाना होगा, ताकि सीधा खाते में पेमेंट की जा सके. 

यदि गेहूं की बुवाई वाली जमीन मृतक के नाम है तो उस पर खेती करने वाले उत्तराधिकारी के नाम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसके अलावा, सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारक किसानों को भी सहकारी समिति या विपणन समिति संस्था लेवल पर स्थापित केंद्रों से पंजीकरण करवाना अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 28 फरवरी रखी गई है, जिसके बाद गेहूं का उपार्जन किया जाएगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 'श्री अन्न' को MSP पर खरीद ले सरकार तो बढ़ सकता है रकबा, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
Sheep Wool Farming: भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget