एक्सप्लोरर

Dairy Farming: इस स्कीम में खरीद लीं 5 जर्सी गाय, आज दूध से मुनाफा और गोबर से ऑर्गेनिक खेती में हो रही बंपर कमाई

Cow Farming: देश में गाय पालन का चलन बढ़ रहा है. जर्सी गाय भी अच्छा दूध उत्पादन दे रही हैं. मंदसौर के किसान ने जर्सी गाय पालन के साथ ऑर्गेनिक फार्मिंग को अपनाकर अपनी आय में इजाफा किया है.

Organic Farming: आज के दौर में खर्च को कम करने के साथ-साथ एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स खोजे जा रहे हैं. कृषि क्षेत्र में भी आय बढ़ाने के लिए मल्टी-टास्किंग के मॉडल पर काम चल रहा है. खेतों में फसल उत्पादन को चल ही रहा है, लेकिन किसान डबल इनकम के लिए पशुपालन से भी जुड़ते जा रहे हैं. दूध और इससे बने उत्पादों की बढ़ती डिमांड के चलते पशुपालन और डेयरी फार्मिंग मुनाफेमंद बिजनेस साबित हो रहा है. अब दुधारु पशु खरीदने के लिए सरकार भी सब्सिडी और लोन की सुविधा दे रही हैं. राज्यों में भी पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं चलाए जा रही हैं. मध्य प्रदेश सरकार ने भी आचार्य विद्यासागर योजना चलाई है, जिसका लाभ लेकर मंदसौर के एक किसान ने अपने घर पर ही दूध का बिजनेस चालू कर लिया है. अब हर दिन अच्छी आमदनी हो रही है.

पशुपालन योजना का मिला लाभ
मंदसौर के मल्हारगढ़ के रहने वाले संजय कुमार मोड़ को पशु चिकित्सालय से आचार्य विद्यासागर योजना की जानकारी मिली, जिसके तहत आवेदन करने पर बिजनेस के लिए 3 लाख 92 हजार रुपये का लोन मिला. इस रकम से संजय कुमार ने 5  जर्सी गाय खरीदीं, हालांकि लोन की अधि 5 साल थी, लेकिन दूध-डेयरी का बिजनेस इतना अच्छा चल पड़ा कि 3 साल के अंदर लोन चुका दिया.

दूध के बिजनेस से आई खुशहाली
मीडिया रिपोर्ट में आचार्य विद्यासागर योजना के लाभार्थी किसान संजय कुमार बताते हैं कि हर एक दिनभर में 15 लीटर दूध देती है. पशुपालन बिजनेस से जुड़कर पूरे परिवार को ही रोजगार मिल गया. अब जर्सी गाय पालन और दूध में बिजनेस में परिवार के सभी सदस्य हाथ बटाते हैं. अब पैसा कमाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता, बल्कि घर बैठे ही कमाई हो रही है.

जैविक खेती से भी कमाई
मल्हारगढ़ के रहने वाले संजय कुमार के पास 2 बीघा जमीन भी है, जिस जैविक खेती हो रही है. जर्सी गाय से काफी मात्रा में गोबर मिल रहा है, जिससे जैविक खाद बनाकर खेतों से बढ़िया फसल उत्पादन मिल रहा है. इस तरह रसायनों पर निर्भरता कम हो गई है. किसान संजय कुमार बताते हैं कि अपनी तरक्की की राह को आसान बनाने के लिए हर किसान भाई तो सरकार की ओर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- सरसों की खेती में मुनाफा बढ़ाने वाला मॉडल, इन राज्यों में मिल रहा भरपूर पैसा, जल्दी करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
Fenugreek Leaves At Home: घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
Goat  Dairy Business: बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget