एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: संभलकर रहिए, इस स्टेट के इतने जिलों में अभी भी कहर ढा रहा लंपी वायरस

Lumpy Disease: देश के कई राज्यों में लंपी वायरस अब उतना खतरनाक नहीं रहा है लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी लंपी वायरस के केस सामने आ रहे हैं. स्टेट गवर्नमेंट भी वायरस से बचाव के लिए कदम उठा रही है.

Lumpy Disease In Maharashtra: कोविड ने इंसानों को तो लंपी वायरस ने पशुओं को अपनी चपेट मेें लिया. लंपी से संक्रमित हजारों पशुओं की देश में मौत हो गई. संक्रमित होने वालों में सबसे ज्यादा संख्या गौवंशों की रही. कुछ राज्यों में वायरस का कहर थम रहा है, लेकिन कुछ स्टेट ऐसे भी हैं, जिनमें अभी भी वायरस फैल रहा है. केंद्र सरकार की मदद से स्टेट गवर्नमेंट वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेज कर रही हैं. हर जिले में अधिकारियों की टीम पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं.  

महाराष्ट्र में पिछले 7 दिनों में 7 हजार से अधिक पशुओं की मौत
महाराष्ट्र में लंपी वायरस के केस घटे हैं, लेकिन इसका प्रसार नहीं थम रहा है. वायरस की चपेट में आकर पशु दम भी तोड़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 15 दिनों में सात हजार से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लंपी वायरस पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. स्टेट में 99.97 प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जा चुका है. जो पशु अभी वैक्सीनेशन से छूटे हैं. उनको भी चिन्हित कर वैक्सीन लगाई जा रही है. 

35 जिलों में फैला वायरस
वायरस का फैलाव बेहद तेज है. महाराष्ट्र में पहले 12, फिर 15, बाद में 24 और अब 35 जिलों में पशु वायरस की चपेट में हैं. बुलगाणा, अमरावती, अकोला, जलगांव आदि में सबसे ज्यादा पशु इस वायरस से संक्रमित हैं. वायरस का प्रकोप राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा देखने को मिला. इनमेें से कई राज्यों में अब वायरस उतना कहर नहीं ढा रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में आ रहे केसों की संख्या से विशेषज्ञ चिंतित हैं. 

इतने पशु हुए स्वस्थ्य
स्टेट गवर्नमेंट वायरस के प्रभाव को देखते हुए वैक्सीनेशन अभियान तेज गति से कर रही है. प्रदेश में 3 लाख 36 हजार 958 संक्रमित पशुओं में से 2 लाख 55 हजार 535 पशु 2 दिसंबर तक इलाज से ठीक हो गए हैं. जोे बीमार हैं, उनका इलाज किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, 2 दिसंबर तक राज्य के अलग अलग जिलों को 1 करोड़ 44 लाख 12 हजार वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई हैं. इनमें से 1 करोड़ 39 लाख 23 हजार वैक्सीन फ्री दी गई हैं.
 
स्टेट गवर्नमेेंट ने 26 करोड़ की आर्थिक मदद की
अधिकारियों के अनुसार, स्टेट मेें 3908 संक्रमण केंद्रों में लंपी स्किन डिजीज के आंकड़े जुटाए जा रहे हैैं. प्रदेश में 23 हजार 493 पशु वायरस से संक्रमित होकर दम तोड़ चुके हैं. इनमें से 10 हजार 455 पशुपालकों को मृत पशुओं के नुकसान का मुआवजा दिया गया है. गवर्नमेंट ने कंपनसेशन के रूप में 26 करोड़ 61 लाख रुपये की धनराशि जारी की है. अमरावती, जलगांव, बुलढाणा में सबसे ज्यादा वायरस के मामले देखने को मिले हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे तीखी मिर्च भूत झोलकिया... खाने में कम, डिफेंस में ज्यादा होती है इस्तेमाल, इन राज्यों में हो रही खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget