एक्सप्लोरर

आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार

Potato Rate UP: यूपी में आलू के गिरते भाव ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है. बाजार में आलू करीब 200 से 240 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि कोल्ड स्टोर का किराया 250 रुपये से ज्यादा पड़ रहा है.

Potato Farmers UP: उत्तर प्रदेश में आलू की खेती करने वाले किसानों की मुश्किल बढ़ गई है. पहले किसानों ने खेतों में मेहनत करके आलू उगाया, फिर अच्छे दाम मिलने की उम्मीद में कोल्ड स्टोर में रख दिया. लेकिन अब बाजार में भाव इतना नीचे है कि, आलू बेचकर उसका किराया निकालना भी मुश्किल हो रहा है. बाजार में मंदी होने के कारण आलू का थोक भाव 200 से 240 रुपये प्रति क्विंटल बताया जा रहा है, जबकि कोल्ड स्टोर में एक क्विंटल आलू रखने का किराया करीब 250 से 280 रुपये है. यानी किसान के सामने अपनी फसल बेचने पर भी नुकसान उठाने की नौबत आ गई है.

उत्तर प्रदेश के इटावा में इस साल 58 कोल्ड स्टोर में करीब 6.13 लाख मीट्रिक टन आलू रखा गया था. 15 अक्टूबर तक इसमें से लगभग आधा आलू ही बाहर निकाला जा सका था. पिछले साल इसी समय तक 60 फीसदी से ज्यादा आलू निकल चुका था. अब 31 अक्टूबर तक आलू निकालने की समयसीमा नजदीक आ रही है, लेकिन कम भाव के कारण किसान परेशान हैं.

किराया ही नहीं, खेती की लागत निकालना भी मुश्किल

मान लीजिए किसान को एक क्विंटल आलू बेचने पर 220 रुपये मिल रहे हैं, जबकि उसे कोल्ड स्टोर का किराया 250 रुपये देना है. ऐसे में सिर्फ किराये के मुकाबले ही उसे 30 रुपये कम मिलेंगे. इसमें खेती और ढुलाई का खर्च शामिल नहीं है. यही वजह है कि कुछ किसान कम दाम पर आलू बेचने के बजाय उसे स्टोर में ही छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं. इसका असर कोल्ड स्टोर संचालकों पर भी पड़ता है. आलू बाहर नहीं निकलने से जगह खाली नहीं होती और किराया भी अटक जाता है.

सरकारी मदद, लेकिन हर किसान को फायदा नहीं

आलू भंडारण शुल्क अनुदान योजना के तहत पात्र किसानों को निजी कोल्ड स्टोर में आलू रखने पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता दी जाती है. एक किसान को अधिकतम 20 हजार रुपये तक अनुदान मिल सकता है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, बटाई पर जमीन लेकर खेती करने वाले कई किसान इस मदद से बाहर रह जाते हैं. जिले में ऐसे किसानों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा बताई गई है.

यह भी पढ़ें: गन्ना किसानों को मिलेगी है राहत! सरकार ने इस मुद्दे पर शुरू की बातचीत

किसानों को किस राहत की जरूरत है?

किसानों की सबसे बड़ी मांग है कि आलू का उचित दाम मिले और कोल्ड स्टोर का खर्च कम करने में मदद की जाए. जुलाई 2026 में आगरा में भी किसानों को 250 रुपये प्रति क्विंटल भंडारण सहायता देने की मांग उठी थी. अगर बाजार में भाव लागत से नीचे बना रहता है, तो अच्छी पैदावार के बावजूद किसानों की कमाई नहीं हो पाती. फिलहाल इटावा के किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आलू बेचकर नुकसान कम करें या भाव बढ़ने की उम्मीद में इंतजार करें.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन

मनस्वी चौहान एबीपी नेटवर्क के साथ इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वह एग्रीकल्चर बीट पर खबरें लिखती हैं. खेती, किसानों और एग्रीकल्चर से जुड़ी स्टोरीज लिखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबर की जानकारी आसान और साफ भाषा में लोगों तक पहुंचे.

मनस्वी अपने कॉलेज की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इस दौरान उन्हें लाइव इवेंट्स की कवरेज, एंकरिंग और रिपोर्टिंग का मौका प्राप्त हुआ. यहां उन्हें खबरों पर रिसर्च करने, कंटेंट लिखने और किसी स्टोरी को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने का एक्सपीरियंस मिला.

पढ़ाई की बात करें तो मनस्वी मंदसौर यूनिवर्सिटी से Bachelor’s in Journalism and Mass Communication की पढ़ाई कर रही हैं. राइटिंग और मीडिया में लगातार कुछ नया सीखते हुए वह अपनी राइटिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Advertisement

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget