एक्सप्लोरर

फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम

फसल पर कीड़े दिखते ही कीटनाशक का छिड़काव करना जरूरी नहीं है. कुछ कीड़े फसल को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसे बचाने में मदद करते हैं. ऐसे में यहां जानें दवा डालने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Crop Pests: खेत में फसल लहलहा रही हो और अचानक पत्तों पर कीड़े नजर आने लगें, तो किसान की चिंता बढ़ना लाजिमी है. कई बार किसान फसल को नुकसान से बचाने के लिए तुरंत कीटनाशक का छिड़काव कर देते हैं. लेकिन हर कीड़ा फसल का दुश्मन नहीं होता. कुछ कीड़े ऐसे भी होते हैं, जो फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों को खाते हैं. ऐसे में बिना सोचे-समझे दवा का छिड़काव करना फसल और खेती, दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है. इसलिए खेत में कीड़े दिखते ही सबसे पहले कुछ जरूरी बातें समझ लेनी चाहिए.

फसल पर कीड़े दिखने के बाद सबसे जरूरी काम उनकी पहचान करना है. कई बार किसान कीड़े को देखते ही उसे नुकसान पहुंचाने वाला मान लेते हैं, जबकि वह फसल के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. जैसे लेडीबर्ड बीटल यानी लाल-काले रंग का छोटा कीड़ा माहू जैसे नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों को खाता है. इसलिए खेत में कोई कीड़ा नजर आए, तो पहले देखें कि वह पत्तों को खा रहा है या दूसरे कीड़ों को. 

पत्तों और पौधों को ध्यान से देखें

कीड़े की पहचान करने के साथ यह भी देखना जरूरी है कि, फसल को कितना नुकसान हो रहा है. खेत के कुछ पौधों को ही नहीं, बल्कि अलग-अलग जगहों पर जाकर पौधों और पत्तों की जांच करें. देखें कि पत्तों पर छेद हैं या नहीं, पत्तियां मुड़ रही हैं या पीली पड़ रही हैं. कहीं पत्तों के नीचे छोटे-छोटे कीड़े या उनके अंडे तो नहीं हैं. इससे आपको अंदाजा लगेगा कि कीड़ों का असर कितनी फसल पर है. अगर कुछ ही पौधों पर कीड़े हैं, तो शुरुआत में उन्हें हाथ से हटाना या प्रभावित पत्तियों को सावधानी से निकालना भी मददगार हो सकता है.

बिना जरूरत कीटनाशक न डालें

कई किसान एहतियात के तौर पर भी कीटनाशक का छिड़काव कर देते हैं. लेकिन ऐसा करने से खर्च बढ़ता है और फसल को फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है. जरूरत से ज्यादा या गलत दवा डालने से फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों के साथ फायदेमंद कीड़े भी मर सकते हैं. इसके अलावा, बार-बार एक ही तरह की दवा इस्तेमाल करने से कुछ कीड़ों पर उसका असर कम हो सकता है.
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम

यह भी पढ़ें: बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल

दवा डालने से पहले लें सही सलाह

अगर कीड़ों की संख्या बढ़ रही है और फसल को नुकसान हो रहा है, तो कृषि विशेषज्ञ की सलाह से ही सही दवा चुनें. दवा की मात्रा, छिड़काव का सही समय और सुरक्षा से जुड़ी बातों का ध्यान रखें. पैकेट पर दिए निर्देश पढ़ें और अपनी तरफ से ज्यादा दवा न मिलाएं. फसल में कीड़े दिखने का मतलब यह नहीं कि तुरंत छिड़काव करना जरूरी है. पहले कीड़े की पहचान करें, नुकसान का अंदाजा लगाएं और फिर सही कदम उठाएं. इससे खेती का खर्च बचाने और फसल को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर बुकिंग, क्यूआर कोड से खाद.. रबी के लिए नई तैयारी कर रही सरकार

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
अनार की खेती कैसे होती है, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
अनार की खेती कैसे होती है, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
बंजर जमीन पर कैसे करें अंजीर की खेती? मालामाल कर देगी यह तकनीक
बंजर जमीन पर कैसे करें अंजीर की खेती? मालामाल कर देगी यह तकनीक
Advertisement

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget