एक्सप्लोरर

Lumpy Skin Disease: इस राज्य में शुरू हुआ लंपी रोग का टीकाकरण अभियान, 15 लाख से ज्यादा गौवंशों को मिला वैक्सीन का सुरक्षा कवच

Animal Vaccination for Lumpy: पशु एडवायजरी के मुताबिक, टीकाकरण, देखभाल या उपचार के बाद जिन पशुओं की सेहत संभलती जा रही है, उन पशुओं से 10 से 15 दिन बाद दूध का उत्पादन भी ले सकते हैं.

Lumpy Vaccination Drive in Haryana: भारत के गौवंशों में लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. इस बीमारी के कारण अभी तक 12 राज्यों के 165 जिलों में हाहाकार मचा हुआ है. खासकर  उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अंडमान निकोबार जैसे राज्यों में 50 हजार से भी ज्यादा पशुओं की जान जा चुकी है. भारतीय गौवंशों में यह वायरस (Lumpy Skin Disease in India) अपने भीषण प्रभावों के चलते तेजी से फैलता जा रहा है.

अब देश के पशुपालक भी इसे माहमारी घोषित करने की मांग कर रहे हैं. वैसे तो लंपी त्वचा रोग सिर्फ गाय और भैंसों को अपनी चपेट में ले रहा है, लेकिन इसके परिणाम काफी खतरनाक होते हैं. इसी गंभीर समस्या की रोकथाम के लिये कई राज्यों में लंपी के खिलाफ टीकाकरण अभियान ( Vaccination for Lumpy Skin Disease) शुरू किया जा चुका है.

15 लाख से ज्यादा टीकाकरण 
हरियाणा राज्य में लंपी त्वचा रोग से बचाव के लिये स्वस्थ गौवंश और अन्य दुधारु पशुओं को टीके (Lumpy Animal Vaccination in Haryana) लगाये जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक हरियाणा में 15 लाख से अधिक गौवंशों का टीकाकारण हो चुका है. अभी भी राज्य में चार माह से अधिक उम्र से सभी स्वस्थ और सेहतमंद गौवंशीय पशुओं को घर-घर जाकर मुफ्त में टीका लगाया जा रहा है. इससे स्वस्थ पशुओं को सुरक्षा कवच मिलेगा और लंपी त्वचा रोग के कारण नुकसान में कमी आयेगी. 

इन बातों का रखें खास ध्यान
बता दें कि हरियाणा राज्य में लंपी त्वचा रोग के कारण हजारों रोगी पशुओं के मामले सामने आ रहे हैं. इस बीमारी के कारण अभी तक राज्य में 300 से ज्यादा मूक जानवरों की जान जा चुकी है, जो पशुपालकों के लिये बड़ा चिंताजनक विषय है. इसी बीच राज्य में पशुओं का टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है.

यहां पशुओं के लिये एडवायजरी भी जारी की गई है, जिसमें पशुओं की उचित देखभाल और सुरक्षात्मक उपाय करने की सलाह दी जा रही है. इतना ही नहीं, जो भी पशु देखभाल या उपचार के ठीक होते जा रहे हैं, उनसे 10 से 15 दिन बाद दूध का उत्पादन भी ले सकते हैं.

स्वदेशी टीके ने बचाई जान
जाहिर है कि लंपी त्वचा रोग का स्वदेशी इलाज लंपी-प्रो-वैक-इंड वैक्सीन (Lumpy-Pro-Vac-Ind Vaccine) लगाकर किया जा रहा है. हरियाणा समेत कई राज्यों में सेहतमंद पशुओं को यही वैक्सीन लगाई जा रही है, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं. बता दें कि यह वैक्सीन हिसार स्थित राष्ट्रीय घोड़ा अनुसंधान केंद्र और उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के सहयोग से विकसित और लॉन्च की गई है. 

लुवास में खुली लंपी जांच प्रयोगशाला
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक लंपी त्वचा रोग के सैंपल (Lumpy Skin Disease Sample Test) की जांच सिर्फ भोपाल की प्रयोगशाला में की जा रही थी, लेकिन अब हरियाणा के लुवास में भी प्रयोगशाला स्थापित की गई है. इस जांच लैब में प्रतिदिन लंपी त्वचा रोग के 100 सैंपल की जांच करके 48 घंटों के अंदर रिपोर्ट तैयार की जायेगी.

इससे आस-पास के राज्य में पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी. गौवंश किसान या पशुपालक चाहें तो पशु चिकित्सक या पशु चिकित्सालय के माध्याम से पीड़ित पशु का सैंपल लैब (Lumpy Skin Disease Lab Test) में भेज सकते हैं, जहां निशुल्क जांच करके रिपोर्ट (Lumpy Skin Disease Lap Report) तैयार की जायेगी और पशुओं का इलाज काफी हद तक आसान हो जायेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: खेती के साथ-साथ मखाना Processing Unit लगायें किसान, यहां मिलेगा 25% तक भारी अनुदान

Subsidy Offer: गुड न्यूज! सिंचाई के लिये 20, 000 सोलर पंप पर अनुदान, 36 घंटे के अंदर होगा खराब ट्यूबेल का इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget