एक्सप्लोरर

Heavy Rain: बारिश ने बदला फसल चक्र, देश के 34 जिलों में इस वजह से कम हुई फसलों की बुवाई

बारिश से किसानों की फसलों की लाखों एकड़ फसल को नुकसान हुआ है. देश के कुछ हिस्सों में फसलों की बुवाई कम हो पाई है. इस सबसे बड़ी बात यह है कि फसल चक्र बदलने के आसार बन गए हैं.

Crop Cultivation: इस बार मौसम ने किसानों पर जमकर कहर बरपाया है. पहले सूखा ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार उत्तराखंड समेत अन्य स्टेट में सूखे की स्थिति रही. उसके बाद कई राज्यों में बाढ़ ने कहर बनकर आई.

रही सही कसर अंत में बारिश ने पूरी कर दी. किसानों को बारिश के कारण करोड़ों रुपये की फसलों का नुकसान हुआ है. खरीफ की पछेती और रबी की अगेती फसलों को बहुत नुकसान हुआ. लेकिन इस सबसे बड़ा नुकसान एग्रीकल्चर एक्सपर्ट फसल चक्र का बदलाव बता रहे हैं. 

ऐसे बदल रहा फसल चक्र

कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले कुछ समय से मौसम का मिजाज बदल रहा है. जहां 15 सितंबर तक मॉनसून को यहां से विदा हो जाना चाहिए था, वहीं इस बार यह 10 अक्टूबर भी क्रॉस कर गया. मौसम के बदलाव का बड़ा यह संकेत है. यही हालात रहे तो आने वाले समय में फसल चक्र भी बदल जाएगा. लोग फसलों की बुवाई मौसम के अनुसार ही किया करेंगे. अंदाजा लगा सकते हैं कि बारिश के कारण देश के कई जिलों में किसानों ने खरीफ फसलों की बहुत कम बुवाई की.

34 जिलों में कम हुई खरीफ फसल की बुवाई

बारिश के कारण ही देश के 34 जिलों में खरीफ फसलों की बुवाई कम हो पाई है. इनमें बिहार के 10 जिले झारखंड के 20 और पश्चिम बंगाल के चार शामिल हैं. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है इन जिलों के एक चौथाई से अधिक खेतों में खरीफ फसलों की हवाई नहीं हुई थी यहां जल्द ही रबी फसलें बोना शुरू कर देंगे. झारखंड और बिहार में आलू के बाद चावल हो सकता है. पश्चिम बंगाल में भी यही हाल है.

बारिश से इन फसलों को हुआ था नुकसान

बारिश से प्रमुख रूप से सब्जी वर्गीय फसलों में गाजर, मूली, चुकंदर धनिया, सोया पालक, मेथी को काफी नुकसान हुआ है. इनकी बुवाई का समय चल रहा है. दूसरी तरफ सरसों की बुआई के लिए किसान अपने खेत तैयार कर रहे है. अधिक बरसात होने से बुआई भी प्रभावित हुई है. बरसात से धान, ज्वार, बाजरा, सफेद तिल को अधिक नुकसान हुआ है.कुछ किसानों ने आलू की अगेती किस्मों की बुआई कर दी. इस फसल को भी नुकसान पहुंचा है. किसानों ने राज्य सरकार से मुआवजे की मांग की है.

ये भी पढ़ें : -

Stubble Purchasing: हरियाणा में पराली से किसानों की हो रही बंपर कमाई, दो साल में अकेले जिले के किसानों को मिल गए इतने करोड़

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
Fenugreek Leaves At Home: घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
Goat  Dairy Business: बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget