एक्सप्लोरर

Herbal Farming: 3 महिने में 3 गुना पैसा कमाकर देगी मेंथा की फसल, जानें इसके फायदे

Herbal Farming Tips: 3 महिने में 3 गुना तक कमाकर देने वाली मेंथा की फसल को किसान हरा सोना भी कहते हैं.

Mint Farming for Tripal Income: कोरोना महामारी के बाद से दुनियाभर में हर्बल प्रॉडक्ट्स और आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ गई है. यही कारण है कि अब किसान अनाजी और सब्जी फसलों के साथ हर्बल फसलों की खेती पर भी जोर दे रहे हैं. हर्बल यानी औषधीय फसलों की खेती में लागत से 3 गुना ज्यादा तक आमदनी हो जाती है. इसके अलावा, इससे मिट्टी की सेहत भी बेहतर बनी रहती है. ऐसी ही मोटी कमाई वाली औषधीय फसलों में शामिल है मेंथा की खेती. वैसे तो इसकी खेती भारत के कई इलाकों में की जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बंदायु, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नजर और लखनऊ के खेतों से इसकी सबसे ज्यादा उपज हासिल हो रही है.

क्या है मेंथा
मेंथा को मिंट के नाम से भी जानते हैं. इसका इस्तेमाल दवायें, तेल, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, टूथपेस्ट और कैंडी बनाने के लिये किया जाता है.  जानकारी के लिये बता दें कि भारत मेंथा के तेल का एक बड़ा उत्पादक देश है. यहां से मेंथा का तेल निकालकर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है. मेंथा की खेती के लिये अच्छी सिंचाई की जरूरत होती है. सही समय पर बोई गई मेंथा की फसल तीन महिने में तैयार हो जाती है. 


Herbal Farming: 3 महिने में 3 गुना पैसा कमाकर देगी मेंथा की फसल, जानें इसके फायदे

मेंथा की खेती
मेंथा की खेती फरवरी से लेकर मध्य अप्रैल तक रोपई और जून में इसकी फसल को काट लिया जाता है. हालांकि कई किसान फसल कटाई के बाद इसका प्रसंस्करण करके तेल भी निकाल लेते हैं. करीब 1 हेक्टेयर जमीन से 100 लीटर तेल की प्राप्ति हो जाती है और किसानों को इसके अच्छे दाम भी मिल जाते हैं. मेंथा की फसल को हल्की नमी की जरूरत होती है, जिसके चलते इसमें हर 8 दिन में सिंचाई की जाती है. जून में साफ मौसम देखते ही इसकी कटाई कर लेनी चाहिये.

लागत और कमाई
उत्तर प्रदेश में मेंथा की खेती बड़े स्तर पर की जाती है. एक एकड़ में मेंथा की फसल लगाने में 20,000 से 25,000 तक का खर्च आ जाता है. बाजार में मेंथा का भाव 1000 से 1500 रुपये किलो के आस-पास रहता है. जिसके चलते कटाई के बाद मेंथा यानी मिंट की फसल से 1 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है. 3 महिने में 3 गुना तक कमाकर देने वाली इस फसल को किसान हरा सोना भी कहते हैं.


Herbal Farming: 3 महिने में 3 गुना पैसा कमाकर देगी मेंथा की फसल, जानें इसके फायदे

इसे भी पढ़ें:-

Organic Farming Special: खेती की इस तकनीक से सोना उगलने लगेगी मिट्टी, सरकार भी करेगी आर्थिक मदद

Drip Irrigation Technique:कम सिंचाई में पायें दोगुनी कमाई, जानें टपक सिंचाई तकनीक के फायदे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget