एक्सप्लोरर

Drip Irrigation Technique:कम सिंचाई में पायें दोगुनी कमाई, जानें टपक सिंचाई तकनीक के फायदे

Sustainable Farming Technique:टपक सिंचाई तकनीक के जरिये बूंद-बूंद करके पानी फसल की जड़ों तक पहुंचाया जाता है. जिससे अच्छी पैदावार और पानी की बचत दोनों ही काम हो जाते हैं.

Drip Irrigation for Sustainable Farming: धरती पर पानी की कमी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. आबादी बढ़ने से पानी की खपत तो बढ़ ही रही है, साथ में कई इलाको में पीने और खेती के लिये भी पानी की किल्लत देखी जा रही है. इस परेशानी के दौर में जरूरी है कि किसान ऐसी तकनीक पर काम करें, जिससे पानी के कम इस्तेमाल में ही अच्छी उपज ली जा सके. ऐसी ही एक तकनीक का नाम है ड्रिप इरिगेशन यानी टपक सिंचाई पद्धति. टपक सिंचाई तकनीक के तहत बूंद-बूंद करके जल फसलों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है. इससे फसलों की अच्छी पैदावार और पानी की बचत दोनों ही काम हो जाते हैं. 

सिंचाई भी पोषण भी
टपक सिंचाई तकनीक का सबसे बड़ा फायदा ये है कि फसल को कम पानी में अच्छी बढ़वार मिल जाती है. इस तकनीक के तहत प्लास्टिक की पाइपों को छेद करके खेत में फैलाकर पानी के स्रोत से जोड़ दिया जता है. जिससे पानी का वाष्पीकरण भी नहीं होता और सिंचाई का काम भी हो जाता है. इस विधि में फसल की जरूरत के अनुसार ही पानी दिया जाता है.  इस प्रक्रिया के दौरान पानी में उर्वरक भी घोल दिये जाते हैं. जिससे फसल को नमी के साथ पोषण भी मिल जाता है. 

लागत और आमदनी
ड्रिप सिंचाई की यह तकनीक छोड़ी खर्चीली तो है, लेकिन पानी की बचत और पैदावार बढ़ने पर फायदा बढ़ जाता है. हालांकि, उबड़-खाबड़ जमीन और पानी की कमी वाले इलाकों के लिये यह तकनीक बेहद फायदेमंद है. पुराने तरीकों से सिंचाई करने पर किसानों को काफी मेहनत करनी पड़ती है और कई बार फसलों में पानी भी भर जाता है, जिससे फसलें खराब हो जाती हैं. ऐसी स्थिति में ड्रिप सिंचाई की तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मानव श्रम की भी काफी बचत होती है.

बागवानी फसलों के लिये वरदान
बागवानी फसलों के लिये ड्रिप सिंचाई की तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है. बागवानी फसलों में फल, फूल, सब्जियां आदि की खेती शामिल है, इन फसलों में सिंचाई भी जरूरत के अनुसार की जाती है. ऐसे में टपक सिंचाई तकनीक से जरूरत के मुताबिक ही पानी छोड़ा जाता है, जिससे फसल गलने की संभावना भी कम हो जाती है. 

टपक सिंचाई वाली फसलें
भारत में आम, अनार, अंगूर, अमरुद, कटहल, केला, सेब, संतरा, नीम्बू, नारियल आदि की बागवानी फसलों की सिंचाई के लिये ड्रिप इरिगेशन तनीक को इस्तेमाल में लाया जा रहा है. टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, बन्दगोभी, ककड़ी, मिर्च, खीरा, लौकी, कद्दू, भिण्डी जैसी सब्जी फसलों के लिये भी टपक सिंचाई मददगार साबित हो रही है. किसान चाहें तो गेंदा, गुलाब, रजनी, बेला, कुंद जैसे फूलों की खेती के लिये टपक सिंचाई विधि का प्रयोग कर सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें:-

Animal Insurance policy: पशु बीमा पर 70% तक सब्सिडी देगी सरकार, जोखिम के सिर्फ 15 दिन में पायें कवरेज

Festive farming 2022: गेंदे की महक से त्योहारों तक मालामाल होंगे किसान, जानें गेंदे की खेती का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
केले में लगाएं काली मिर्च और कर दें दफन, फिर देखिए जादू
केले में लगाएं काली मिर्च और कर दें दफन, फिर देखिए जादू

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget