एक्सप्लोरर

Herbal farming: बारिश में इलायची उगाने पर होगी ताबड़तोड़ कमाई, 2-3 लाख रुपये में बिकेगी पहली फसल, जानें सावधानियों के बारे में

Cardamom Farming: वैसे तो इलायची की फसल में सिंचाई बारिश पर निर्भर करती है, लेकिन खेत में अच्छी पैदावार के लिये नमी बनाये रखना बेहद जरूरी है.

Cardamom Cultivation in Monsoon: चाहे बिरयानी का ज़ायका बढ़ाना हो या खीर की मिठास, इलायची का प्रयोग करके हर देसी व्यंजन में चार चांद लगाये जा सकते हैं. इलायची को मसाले के अलावा दवायें, तेल और इत्र बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मौजूद औषधीय गुण मुंह के इंफेक्शन से लेकर पेट की पथरी तक कई समस्याओं का अचूक समाधान करते हैं.  इलायची के इन्हीं खासियत के कारण विदेशी बाजारों में भी इसकी काफी मांग रहती है. यही कारण है कि दक्षिण भारत समेत कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के किसान इसकी खेती बडे़ पैमाने पर करते हैं.

इलायची की खेती
भारत के गर्म और नमी वाले इलाकों में इलायची की खेती से अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है. साथ में छायादार और हवा में नमी वाले स्थानों पर भी इसकी खेती करने के अलग ही फायदे हैं. इलायची की खेती के लिये जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे अनुकूल रहती है. हालांकि जीवांशयुक्त लाल बलुई मिट्टी में भी इसकी अच्छी उपज ले सकते हैं. इसकी खेती के लिये उन्नत किस्म के नये बीजों से नर्सरी तैयार करनी चाहिये. किसान चाहें तो इलायची पौधे खरीदकर खेत में उनकी रोपाई कर सकते हैं.  

  • खेत की मेड़ों पर 2 फीट की दूरी पर इसकी रोपाई कर सकते हैं.
  • इसकी खेती के लिये जमीन पर गहरी जुताई और समतलीकरण करके खेत में मेडें बनायें.
  • समतल जमीन पर पौधों की रोपाई के लिये खेत में गोबर की खाद के साथ उर्वरक जरूर डालें.
  • इसकी नर्सरी तैयार करने के लिये उन्नत किस्म के बीजों को चुनकर उनका बीजोपचार करें.
  • नर्सरी में पौध तैयार करने पर करीब 1 किलोग्राम बीजदर का प्रयोग करें.
  • बीजोपचार के बाद नर्सरी में 10 सेमी. की दूरी पर बीजों को बोयें.
  • नर्सरी में बीजों का अंकुरण होने तक उन्हें पुआल या घास-फूस से ढंक देना चाहिये.
  • बता दें कि एक हैक्टेयर खेत के लिये करीब सवा किलो बीज काफी रहते हैं.
  • बारिश के मौसम में इसकी रोपाई करने से पौधे की बढ़वार तेजी से होती है
  • इलायची का पौधा छायादार स्थान पर लगायें, धूप की तपिश पौधे पर न पड़ने दें.
  • किसान चाहें तो फलों के बागों में इलायची को पौधों की रोपाई कर सकते हैं.
  • वैसे तो इलायची की फसल में सिंचाई बारिश पर निर्भर करती है, लेकिन खेत में अच्छी पैदावार के लिये नमी बनाये रखना बेहद जरूरी है.
  • कम बारिश होने पर नमी के लिये 10-15 दिनों में हल्की सिंचाई लगायें.
  • खेत में बारिश के जल भराव को रोकने के लिये खेत में जल निकासी की व्यवस्था करें.

देखभाल

  • इलायची की फसल को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि सफेद मक्खी और फफूंदी रोग लगने का खतरा बना रहता है.
  • कीड़े और बीमारियों से फसल को सुरक्षित रखने के लिये जैविक कीटनाशक या फफूंदीनाशक का छिड़काव करते रहें.
  • फसल में नमी और पैदावार बढ़ाने के लिये निराई-गुड़ाई का काम करें और बिना जरूरी पौधों को उखाड़कर खेत के बाहर फेंक दें.

लागत और आमदनी
एक हेक्टेयर जमीन पर इलायची की खेती करने से करीब 130-150 किलो उपज प्राप्त होती है, जिसे बाजार में 2000 रुपये किलो के भाव से बेचा जाता है. वही, एक बार इलायची के पौधों की रोपाई करने पर इससे 3 साल बाद फल मिल जाते हैं. इस तरह इलायची की पहली फसल से 3 लाख रुपये की कमाई आराम से हो जाती है. इसलिये किसान इलायची की कटाई के बाद इसके बीजों को सुखाकर ही बाजार में बेचें.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Gooseberry Farming: आंवला की बागवानी के लिये बेहतरीन है बारिश का मौसम, उन्नत बीजों के साथ इस तरीके से करें रोपाई

Turmeric Farming: कम खर्च में जैविक खेती करके कमायें 3-4 लाख, यहां जानें हल्दी की सह-फसली खेती के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 5 दिन लेट आया मानसून, इससे फसलों की क्वालिटी पर कितना पड़ेगा असर?
दिल्ली में 5 दिन लेट आया मानसून, इससे फसलों की क्वालिटी पर कितना पड़ेगा असर?
परवल खरीदने के लिए अब नहीं जाना होगा बाजार, घर पर आसानी से उगा सकते हैं आप
परवल खरीदने के लिए अब नहीं जाना होगा बाजार, घर पर आसानी से उगा सकते हैं आप
खेती के साथ शुरू करें शहद का बिजनेस, सरकार के इस बड़े मिशन से ऐसे मिलेगी भारी सब्सिडी
खेती के साथ शुरू करें शहद का बिजनेस, सरकार के इस बड़े मिशन से ऐसे मिलेगी भारी सब्सिडी
मात्र 3 महीने में तैयार हो जाती हैं ये फसलें, बेचकर तुरंत फायदा उठा सकते हैं किसान
मात्र 3 महीने में तैयार हो जाती हैं ये फसलें, बेचकर तुरंत फायदा उठा सकते हैं किसान

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget