एक्सप्लोरर

लखनऊ में किसानों के लिए आधुनिक खेती की ट्रेनिंग, जानिए कैसे लें भाग?

अगर आप आधुनिक खेती करने के तरीकों के बारे में सीखना चाहता है, तो आपके लिए इसे सीखने का एक शानदार मौका है. KVK में खेती से जुड़ी नई तकनीक, मिट्टी की जांच और दूसरी जरूरी ट्रेनिंग दी जाती है.

आज के समय में खेती से जुड़ी कई समस्याएं आती है, ऐसे में केवल पारंपरिक और खेती के पूराने तरीकों पर बने रहना काफी नहीं है. मौसम में बदलाव और खेती की बढ़ती लागत के बीच किसानों के लिए नई तकनीक सीखना बेहद जरूरी हो गया है. ऐसे में लखनऊ के किसानों के लिए अच्छी खबर है. यहां कृषि विज्ञान केंद्र यानी KVK के जरिए किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी और प्रेकटिकल ट्रेनिंग दी जाती है.

अगर आप भी खेती में नई तकनीक सीखना चाहते हैं तो KVK की ट्रेनिंग आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. यहां आपको खेती, बागवानी, पशुपालन और दूसरी कृषि गतिविधियों से जुड़ी सही जानकारी और ट्रेनिंग दी जाती है. जानिए ट्रेनिंग में भाग लेने और उससे जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में.

लखनऊ में कहां होती है ट्रेनिंग?

लखनऊ में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (ICAR-IISR) किसानों को खेती से जुड़ी ट्रेनिंग देता है. यह केंद्र रायबरेली रोड स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के परिसर में है. यहां किसानों को सिर्फ थ्योरी नहीं बताई जाती, बल्कि कई तकनीकों का प्रेक्टिकल भी कराया जाता है. KVK में किसानों के लिए ट्रेनिंग हॉल भी है, जहां एक साथ करीब 50 किसान ट्रेनिंग ले सकते हैं.

किन-किन चीजों की ट्रेनिंग मिलती है?

KVK में किसानों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग विषयों पर ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें फसल उत्पादन के साथ-साथ खेती से जुड़े दूसरे काम भी शामिल होते हैं. किसान यहां सोइल टेस्टिंग, इरिगेशन मेथड, डेयरी फार्मिंग, वर्मीकम्पोस्ट, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, नर्सरी मैनेजमेंट, बीज उत्पादन और चारा उत्पादन जैसी चीजों की जानकारी ले सकते हैं. ऐसे में अगर कोई किसान खेती के साथ अतिरिक्त आय के लिए मशरूम, मधुमक्खी पालन या डेयरी शुरू करना चाहता है तो उसके लिए भी KVK की ट्रेनिंग काम आ सकती है.

यह भी पढ़ें: गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध

मिट्टी की जांच होती है जरूरी

अच्छी फसल के लिए मिट्टी की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है. लखनऊ KVK में सोइल टेस्टिंग लेबोरेटरी भी मौजूद है. यहां मिट्टी में मौजूद जरूरी तत्वों की जांच की जाती है. मिट्टी की जांच से किसान को पता चलता है कि उसके खेत में किस तत्व की कमी है और कितनी खाद की जरूरत है. इससे किसान बिना जरूरत ज्यादा खाद डालने से बच सकता है और खेती का खर्च भी कम किया जा सकता है.

किसान ट्रेनिंग के लिए कैसे करें संपर्क?

अगर आप लखनऊ के किसान हैं और KVK की training में शामिल होना चाहते हैं तो सबसे पहले वहां संपर्क करके आने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम्स की जानकारी ले सकते हैं. वहीं KVK की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन
10 लाख का ट्रैक्टर 5 लाख में! किसान जान लें सब्सिडी का पूरा गणित
10 लाख का ट्रैक्टर 5 लाख में! किसान जान लें सब्सिडी का पूरा गणित
ग्रीन गोल्ड की खेती पर सरकार दे रही 36 हजार की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
ग्रीन गोल्ड की खेती पर सरकार दे रही 36 हजार की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget