एक्सप्लोरर

किचन गार्डनिंग कर घर में ही उगाएं ये फल और सब्जियां, नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत

Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. ये गार्डनिंग कर आप घर की बालकनी में भी कर सकते हैं.

Kitchen Gardening: बहुत से लोग बागवानी करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास पेड़ लगाने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं है. इसलिए किचन गार्डनिंग एक अच्छा विकल्प है. किचन गार्डन बनाकर आपके शौक भी पूरे होंगे और फल-सब्जियां लगाकर खर्च कम करके पैसे भी बच सकते हैं. आपको ऑर्गेनिक भोजन भी मिलेगा.जगह-जमीन न होने पर भी टेंशन नहीं है. आप एक छोटी सी बालकनी में अपना किचन गार्डन बना सकते हैं. यह भी बहुत कम समय में और कम खर्च में है.

किचन गार्डनिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि घर में आसानी से कौन-सी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. शिमला मिर्च, टमाटर, पालक, मेथी, गोभी, बैंगन, लौकी, पालक, वगैरह किचन गार्डनिंग के लिए उपयुक्त हैं. नींबू, पुदीना, करी पत्ता और अन्य पेड़ भी गमले में या एक पुरानी बाल्टी में लगा सकते हैं. यही विधि आप अमरूद, आम और अन्य फल भी लगा सकते हैं. सब्जियां लगाने से पहले मिट्टी को सही तरह से तैयार करें. गमले में मिट्टी और पानी मिलाकर एक या दो दिन छोड़ दें. फिर गोबर का खाद और कुछ सूखी पत्तियां उसमें मिलाएं. अब खुरपी से कुछ कोड़ करें. इसमें बीज बो सकते हैं या नर्सरी से पौधा लाकर लगा सकते हैं.

रासायनिक उर्वरकों का नहीं करना चाहिए इस्तेमाल

जब बीज बोया गया है या फिर पौधा छोटा है तब तक अधिक पानी नहीं डालना चाहिए. यदि आपने किसी सब्जी का पौधा लगाया है, तो वह कुछ समय में बड़ा हो जाएगा. बीज बोया है तो थोड़ा सब्र करना चाहिए. किचन गार्डनिंग में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. ऑर्गेनिक खेती करने के लिए आप सिर्फ ऑर्गेनिक खादों का प्रयोग करें. आप गोबर की प्राकृतिक खाद, चाय की बेकार पत्ती और उसका पानी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कौन कर सकता है मानधन योजना के लिए अप्लाई​, क्या मिलता है फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget