एक्सप्लोरर

KCC Special: यदि 15 दिन में ना बन पाए किसानों का क्रेडिट कार्ड तो यहां कर सकते हैं शिकायत, जल्द होगा समाधान

KCC Application: किसान क्रेडिट कार्ड योजना में आवेदन करने पर15 दिन के अंदर बैंक या वित्तीय संस्था क्रेडिट कार्ड पर लोन अप्रूव कर देती हैं. यदि ऐसा नहीं हो तो किसानों के लिए हेल्पलाइन सेवा भी हैं.

Kisan Credit Card Yojana: बुवाई से लेकर कटाई और प्रबंधन कार्यों में बीज, खाद, कीटनाशक और उपकरण खरीदने के लिए पैसों की जरूरत पड़ ही जाती है. कई किसान इन खर्चों को पूरा कर लेते हैं, लेकिन आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के छोटे किसानों के लिए इन खर्चों को उठा पाना मुश्किल हो जाता है. साहूकारों से कर्ज लेने का मतलब है ब्याज के जंजाल में फंस जाना. फिर कहां से कृषि लोन लें जो गारंटी भी ना देनी पड़े और सस्ती दरों पर पैसा मिल जाए. इसी चिंता को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) चलाई है, जिसमें आवेदन करने पर सहकारी बैंकों से 15 दिन के अंदर लोन अप्रूव हो जाता है.

इस स्कीम का प्रमुख मकसद है किसानों को सही समय पर सस्ती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवाना, लेकिन कई बार बैंकिंग सिस्टम में कुछ देरी हो जाता है, जिससे समय पर ऋण उपलब्ध नहीं हो पाता और किसानों को भी कृषि कार्यों में देरी हो जाती है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कर्ज के लिए आवेदन करने के बाद अप्रूव ना होने पर किसान क्या करे. ऐसी स्थिति में कौन किसान की मदद करेगा? 

बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश 
किसानों को सही समय पर लोन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के भी बैंकों को सख्त निर्देश हैं. किसी भी किसान का आवेदन प्राप्त करने पर 15 दिन के अंदर या 2 सप्ताह में किसान क्रेडिट कार्ड बन जाना चाहिए. इसके बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए गांव-गांव में अभियान भी चलाए जाते हैं.

कहां करें शिकायत
कई बार किसानों को बैंक की कार्यप्रणाली या फिर केसीसी बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कृषि कार्यों के बीच रोजाना गांव से शहर चक्कर लगाना भी मुमकिन नहीं होता. कई बार आवेदन करने के 15 दिन के बाद भी केसीसी नहीं बन पाता तो किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ जाता है.

यदि आप भी इसी तरह के चुनौतियों से जूझ रहे हैं तो अपने बैंकिंग लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं. यदि बैंक कर्मचारियों के रवैये से तंग आ चुके हैं तो अधिकार क्षेत्र में आने वाली बैंक की शाखा या कार्यालय में जाकर शिकायत कर सकते हैं.

किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 या 155261 भी जारी किया गया है. चाहें तो अपनी समस्या ग्राहक ई-मेल आईडी- (pmkisan-ict@gov.in) पर लिखकर भी मेल कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क करके सूचना दे सकते हैं.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
वैसे तो बैंक की शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरवाए जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर  भी ऑनलाइन एप्लीकेशन दे सकते हैं.

यहां Kisan Credit Card Yojana का ऑप्शन दिया गया है. इस पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड किया जा सकता है. इस फॉर्म को भरकर अपनी बैंक की शाखा या सहकारी बैंक में जमा करवा सकते हैं.

इसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड तैयार होने पर किसान को सूचित करके क्रेडिट कार्ड को किसान के पते पर ही भेज दिया जाता है. किसान चाहें तो अपने पुराने क्रेडिट कार्ड को भी इसी प्रोसेस के तहत चालू करवा सकते हैं या फिर अपने केसीसी की लिमिट (KCC Limit) बढ़ाने के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- सिर्फ खेती नहीं, इन कामों के लिए भी मिलता है 3 लाख तक का KCC लोन, इसकी प्रोसेस भी आसान है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goat Farming: बकरी पालने जा रहे हैं? सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं ये नस्लें
बकरी पालने जा रहे हैं? सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं ये नस्लें
Gardening Tips: बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन गार्डन में ऐसे करें सफेद बैंगन की खेती
बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन गार्डन में ऐसे करें सफेद बैंगन की खेती
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Eggshell Fertilizer: घर पर अंडे से ऐसे तैयार करें खाद, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
घर पर अंडे से ऐसे तैयार करें खाद, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget