एक्सप्लोरर

Kinnow Production: इस वजह से पंजाब में घट सकता है किन्नू उत्पादन, किसानों को हो सकता है लाखों का नुकसान

पंजाब किन्नू उत्पादन का सबसे बड़ा प्रॉडक्शन स्टेट है. प्रॉपर सिंचाई न मिलने और अधिक तापमान के कारण इस बार किन्नू की फसल पर संकट पैदा हो गया है. यहां उत्पादन 25 प्रतिशत तक गिर सकता है

Kinnow Production In Punjab:देश के किसानों के लिए ये साल संकट भरा रहा है. बाढ़, बारिश और सूखे ने देश के किसानों को खूब परेशान किया. किसानों की करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो गई. अब बारिश से राहत मिली तो कीटों का हमला किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है. महाराष्ट में पपीते, मिर्च और अमरूद की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है. अब खबर पंजाब से हैं. यहां भी किन्नू का उत्पादन प्रभावित है. इससे किसान काफी परेशान हैं. किन्नू उत्पादन प्रभावित होने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है. 

पानी की कमी से पंजाब में घट सकता है 25 प्रतिशत उत्पादन
पंजाब के किसानों के सामने किन्नू उत्पादन में सबसे बड़ा संकट इस बार पानी बना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब मेें किसानों को नहर का पानी नहीं मिल रहा है. इसके अलावा कुएं से सिंचाई करने में भी दिक्कत आ रही है. नार्मल से अधिक तापमान होने के कारण किसानों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है. इन सब वजहों राज्य में किन्नू के उत्पादन में 25 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. अधिकारियों का कहना है कि किन्नू के उत्पादन में करीब 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की जा सकती है. 

नहीं मिल सका सिंचाई के लिए पानी
किन्नू उत्पादन से जुड़े लोगों का कहना है कि अबोहर जिले के बड़े एरिया को फरवरी और मई के बीच में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल सका है. इसी कारण किन्नू के पेड़ों की सिंचाई नहीं हो सकी. जब किन्नुओं पर फूल आना शुरू हुआ. उस समय तापमान अधिक हो गया. फूल झड़ने शुरू हो गए. उत्पादन कम होने के यही बड़े कारण बने हैं. 

विभाग कुछ, किसान कुछ और कह रहे
पंजाब के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पंजाब मे किन्नू का एवरेज प्रॉडक्शन होता है. इस बार पानी की कमी के कारण यह 9 लाख टन रह सकता है. करीब 25 प्रतिशत की गिरवट दर्ज की जाएगी. वहीं किसानों का कहना है कि अधिक तापमान और सिंचाई में पानी की कमी के कारण 40 से 50 प्रतिशत तक किन्नू उत्पादन में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 

पंजाब में सबसे ज्यादा पैदा होता है किन्नू
किन्नू वैसे तो कई राज्यों में पैदा होता है. लेकिन पंजाब की बात करें तो यह सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. यहां करीब 59,000 हेक्टेयर भूमि में किन्नू बोया जाता है. सालाना उत्पादन लगभग 12 लाख टन होता है. किन्नू फसल की कटाई दिसंबर में शुरू होकर फरवरी माह के अंत तक चलती है. पंजाब में अबोहर सबसे बड़ा किन्नू उत्पादक जिला है. अकेले अबोहर में 35,000 हेक्टेयर क्षेत्र में किन्नू उगाया जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के किसान 15 दिसंबर तक करवाएं फसल का बीमा, इन फसलों में नुकसान के लिए मिलेगा कवरेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई के महीने में करें इन 5 सब्जियों की खेती, 1 एकड़ में होगी 5 लाख तक की छप्परफाड़ कमाई
जुलाई के महीने में करें इन 5 सब्जियों की खेती, 1 एकड़ में होगी 5 लाख तक की छप्परफाड़ कमाई
1 रुपये में 40 एकड़ जमीन दे रही बिहार सरकार! गन्ना किसानों की होने वाली है चांदी
1 रुपये में 40 एकड़ जमीन दे रही बिहार सरकार! गन्ना किसानों की होने वाली है चांदी
पाकिस्तान के किसान मानसून सीजन में सबसे ज्यादा क्या उगाते हैं, भारत से कितनी अलग वहां खेती?
पाकिस्तान के किसान मानसून सीजन में सबसे ज्यादा क्या उगाते हैं, भारत से कितनी अलग वहां खेती?
कम से कम पानी में भी ये फसलें देती हैं बंपर पैदावार, मानसून कमजोर हुआ तब भी नहीं पड़ेगा खेती पर फर्क
कम से कम पानी में भी ये फसलें देती हैं बंपर पैदावार, मानसून कमजोर हुआ तब भी नहीं पड़ेगा खेती पर फर्क

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
वेनेजुएला भूकंप: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
Ketan Agarwal Murder Case: सिया गोयल के भाई ने पुलिस को दिया बड़ा बयान, 'चेतन से प्रेम संबंध...'
केतन अग्रवाल मर्डर केस: सिया गोयल के भाई ने पुलिस को दिया बड़ा बयान, 'चेतन से प्रेम संबंध...'
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
Embed widget