एक्सप्लोरर

Collagen Gel: पशुओं के गहरे जख्मों को भी ठीक कर देगा ये कोलेजन जेल, इंफेक्शन का खतरा भी होगा दूर

Animal Husbandry: आईवीआरआई, बरेली ने 11 साल की रिसर्च के बाद ऐसा कोलेजन जेल इजाद किया है, जो चोटिल पशुओं के गहरे जख्मों को जल्दी भर देगा, बल्कि इंफेक्शन रोककर टिशू भी रिकवरी में भी मदद करेगा.

Collagen Gel for Animals: हमारे पशुओं को भी चोट लगने पर काफी पीड़ा होती है. कई बार गहरी चोट लगने पर कई दिनों तक पशु दर्द में कराहते रहते हैं. पशुओं के जख्म भरने में काफी समय लग जाता है. इस बीच काफी एतिहाद बरतनी होती है, लेकिन बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (IVRI) ने एक खास कोलेजन जेल तैयार कर दिया है, जिससे चोट लगने पर पशुओं को ज्यादा दिन जख्म सहना नहीं पड़ेगा. ये कोलेजेन जेल ना सिर्फ पशुओं के जख्मों को भरेगा, बल्कि इंफेक्शन को दूर करके टिशू की भी रिकवरी में मदद करेगा. कोलेजन जेल पर करीब 11 साल से रिसर्च चल रही थी, जिसके बाद आखिरी ट्राइल में सफलता मिल चुकी है. जल्द संस्थान कोलेजन जेल को पेटेंट करवाके दवा कंपनी के माध्यम से बाजार में उतारेगा.

कैसे तैयार हुआ कोलेजन जेल
भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (IVRI) में शल्य चिकित्सा विभाग की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रेखा पाठक बताती हैं हमने 11 साल पहले इस पर रिसर्च शुरू की थी. इस जेल को टिशूग्राफी से तैयार किया गया है. इसकी सफलता को जांचने के लिए मुरादाबाद से लाई गई घायल पालतू बिल्ली पर कोलेजन जेल का इस्तेमाल किया जा चुका है.

इस बिल्ली की पीठ पर कुत्ते के दांत लगाने से गहरे जख्म हो गए थे, जो 2 महीने के इलाज से भी रिकवर नहीं हो पाए, लेकिव जब कोलेजन और पाउडर से इलाज किया गया तो बिल्ली की घाव जल्दी भर गया और त्वचा पर फिर से बाल उग आए.

एंटीसेप्टिक क्रीम से कई गुना बेहतर
आईवीआरआई की रिसर्च टीम ने अपने शोध में पाया कि दूसरी एंटी-सेप्टिक क्रीम की तुलना में कोलेजन जेल ने घाव को भरने मे चौथाई से भी कम समय लगाया. आमतौर पर इंसान की तरह ही पशुओं के घाव को ठीक करने के लिए भी एंटीसेप्टिक क्रीम और लोशन आने लगे हैं, जो इंफेक्शन को कम करते हैं.

इसके बाद टिशू अपने आप ही डेवलप हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में कोलेजन जेल ना सिर्फ इंफेक्शन रोकता है, बल्कि जख्मों की भी तेजी से रिकवरी करता है. कई बार गहरे घाव पर लोशन या एंटीसेप्टिक क्रीम का कुछ खास प्रभाव नजर नहीं आता है. ऐसी स्थिति में कोलेजन जेल के परिणाम काफी अच्छे हैं.

जले हुए मरीजों पर भी इस्तेमाल
कई बार आपसी लड़ाई में पशुओं को पंजा, दांत या अन्य कारणों से चोट लग जाती है और गहरे जख्म हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में कोलेजन जेल के इस्तेमाल से जख्मों को भरने में खास मदद मिलेगी. कोलेजन जेल  पर हुई इस ताजा रिसर्च को लेकर एम्स भोपाल की डॉ मेघा पांडेय ने बताया कि इस कोलेजन जेल का इस्तेमाल जले हुए मरीजों पर भी करने का प्लान है. उम्मीद की जा रही  है कि ये पशुओं जितना ही मरीजों पर भी कारगर साबित होगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- सिर्फ चारा नहीं, घी-मेवा खाते हैं यहां के बैल... इस खास डिश के पीछे है ये अहम कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget