एक्सप्लोरर

Murgi Farm Yojana: सिर्फ पोल्ट्री फार्म अपना लगा लें, चूजा यहां से मिल जाएगा, जानें इस स्कीम के बारे में

Poultry Farming:जीविका के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच प्रति परिवार low-Input variety coloured Chicks उपलब्ध करवाये जाएंगे. इन चूजों की कुल संख्या 45 है, जिनकी उम्र 28 दिन होती है.

Samekit Murgi Vikas Yojana: प्रोटीन की बढ़ती खपत के बीच अंडा उत्पादन, पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस करना फायदे का सौदा साबित हो रहा है. बिहार में मुर्गी पालन को लेकर किसान और ग्रामीणों का रुझान बढ़ता जा रहा है. राज्य सरकार भी अंडा उत्पादन बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है. इन्हीं योजनाओं में शामिल है समेकित मुर्गी विकास योजना, जिसके तहत पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए 45 चूजे उपलब्ध करवाये जाते हैं. बिहार सरकार ने इस योजना के तहत राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित किया. इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया नीचे विस्तार से बताई गई है.

समेकित मुर्गी विकास योजना
समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत साल 2022-23 के लिए बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने कुल 468.959 लाख रुपये खर्च का अनुमान लगाया है. इस योजना के तहत बिहार जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच प्रति परिवार low-Input variety coloured Chicks उपलब्ध करवाये जाते हैं.

इन चूजों की कुल संख्या 45 है, जिनकी उम्र 28 दिन होती है. इन चूजों की सही देखभाल करके पाल-पोसकर भविष्य में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. शुरुआत में इन चूजों की देखभाल के लिए पोल्ट्री फार्म लगा सकते हैं, जिसके लिए राष्ट्रीय ​पशुधन मिशन के तहत अनुदान मिल जाएगा. बस इसके बाद अच्छी आजीविका चला सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान
समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत पोल्ट्री फार्मिंग के लिए 45 चूजों पर अनुदान के लिए आवश्यक है कि उनके रखरखाव के लिए बैकयार्ड में अच्छी-खुली जगह हो, जिससे मुर्गियों के प्रबंधन और अंडा उत्पादन में आसानी रहे. इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन जीविका के क्लस्टर लेवल फेडरेशन या विलेज ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से किया जाएगा. कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन में प्रभावित मजदूर के परिवार भी आवेदन करके लाभ ले सकते हैं.

  • इस योजना के तहत चूजों की सुरक्षा के लिए पिंजरा/केज निर्माण हेतु 1,000 रुपये का अनुदान भी मिलेगा.
  • लाभार्थियों से 28 दिन के 45 low input variety coloured Chicks के लिए 10 रुपये प्रति चूजा के हिसाब से लियाा जाएगा. 
  • समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले के पशुपालन विभाग के कार्यालय या जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) से भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 90% पैसा देगी सरकार, सिर्फ 10% खर्च पर घर ले आएं दुधारू पशु, चारा कटर पर भी सब्सिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के किन जिलों में सबसे ज्यादा जलाई जा रही पराली, इससे कैसे निपटें?
पंजाब के किन जिलों में सबसे ज्यादा जलाई जा रही पराली, इससे कैसे निपटें?
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
यहां के गन्ना किसानों के खाते में आएगा दिवाली बोनस! सरकार ने दी मंजूरी
यहां के गन्ना किसानों के खाते में आएगा दिवाली बोनस! सरकार ने दी मंजूरी
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं सफेद बैंगन, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं सफेद बैंगन, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget